Date: 16/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कोईलवर अस्पताल में बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्थिति चिंताजनक !
9/16/2026 2:38:01 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: बिहार सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और बेहतर इलाज का दावा कर रही है, लेकिन भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड स्थित अस्पताल की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। यहां बिजली की व्यवस्था बाधित होने से मरीज गर्मी में बेहाल दिखे, वहीं मोबाइल फोन की रोशनी में मरीजों को टांके लगाए जाने की बात सामने आई है। भोजपुर के कोईलवर प्रखंड स्थित अस्पताल में कथित तौर पर अव्यवस्था का मामला सामने आया है। अस्पताल में बिजली के अभाव में मरीज और उनके परिजन परेशान नजर आए। गर्मी से राहत नहीं मिलने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि बिजली नहीं रहने के दौरान अस्पताल में मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट के सहारे मरीजों का इलाज किया गया। यहां तक कि मरीजों को टांके लगाने जैसी चिकित्सा प्रक्रिया भी मोबाइल की रोशनी में किए जाने की बात कही जा रही है। अस्पताल की इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, लेकिन कोईलवर अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की कमी गंभीर सवाल खड़े करती है।
अब देखना होगा कि इस मामले पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और अस्पताल में बिजली समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को कब तक दुरुस्त किया जाता है।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सांसद काली चरण सिंह ने आशिर्वाद का दिया जलाने क़े लिए जिले वासियो से किया अपील .....
#
कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण मे घटिया काम करने का लगाया आरोप ,मंत्री दीपिका पाण्डेय से शिकायत ....
#
बाढ़ राहत शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे,प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.....
#
प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज रांची में लोक भवन के सामने "हक की हुंकार" के तहत विरोध प्रदर्शन.....
#
मोदी के जन्मदिन पर राज सिन्हा ने बांटे दीये, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला नगरी धनबाद को मिलेगी नई पहचान, बेलगढ़िया में लगेगी टेक्सटाइल फैक्ट्री
#
लापता दो मासूम भाई बहन का मिला शव ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
मुहर्रम को लेकरसिया समुदाय ने निकाला मातमी जुलूस, “या हुसैन” की सदाओं से गूंजा माहौल
#
छात्रों की में लगी है केंद्र सरकार : स्वेता सिंहआवाज दबाने
#
एसजीटी आउटसोर्सिंग वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, प्रबंधन की नहीं दिखी संवेदना ,गुस्साए लोगो ने काम किया ठप