Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आंगन का मिलन’ में पहुंचे बड़हरा विधायक, बच्चों के अन्नप्राशन के साथ महिलाओं को किया प्रोत्साहित....

10/6/2026 4:01:16 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : सेवा संकल्प अभियान के तहत  बड़हरा विधानसभा के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर आँगन का मिलन कार्यक्रम हो रहा है। बड़हरा विधायक सहित एनडीए कार्यकर्ता उध कार्यक्रमों मे शामिल हो कर ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चो को प्रोत्साहित कर रहे है।
मंगलवार को बड़हरा विधायक पश्चिमी गु़ंडी पंचायत के बभनगाँवा आँगनबाड़ी केन्द्र पर पहुंचे। वहाँ आँगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं द्वारा बच्चों के अन्नप्राशन एवं विभिन्न गतिविधियों का कार्यक्रम किए गए। महिलाओं द्वारा सुन्दर रंगोली बना कर आँगन को सजाया गया था। बड़हरा विधायक ने बच्चों को अन्नप्राशन किए एवं महिलाओं द्वारा किए गए विभिन्न गतिविधियों से प्रसन्नचित दिखाई दिए। बड़हरा विधायक का स्वागत आंगनबाड़ी महिलाओं द्वारा भव्य रूप से किया गया।उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक द्वारा फल,मिठाई एवं चाँकलेट का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि आँगन का मिलन कार्यक्रम से महिलाओं एवं बच्चों का विकास  होगा।ऐसे कार्यक्रमो से समाज मे जागरूकता एवं समुचित विकास होंगे। बहुत सारी भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को समाज भुलते जा रहा है,जिससे समाज मे वैमनस्व एवं असुरक्षा की भावना जागृत हो गई है। आँगनबाड़ी केन्द्रो पर शिक्षा,स्वास्थ्य एवं नैतिक शिक्षा के बढावा से समाज एवं देश जागरूक होगा, जिससे देश विकसित होगा। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है,जो हमारे लिए शुभ संकेत है। 
कार्यक्रम मे आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सरैया मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह,व्रतनारायण कुशवाहा, निशांत कुमार सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता थे।
 
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट