Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 असंगठित मजदूरों ने रोका माइंस का काम,कोल डम्प में कोयला आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित..... 

10/6/2026 4:01:16 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara : बाघमारा के बीसीसीएल ब्लॉक-02 अंतर्गत बेनीडीह कोल डम्प के कोयला लोडिंग असंगठित मजदूरों ने स्थानीय अम्बे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग माइंस के सभी कार्य को पूरी तरह ठप कर आंदोलन पर उतर गए हैं।
बताते चलें कि ब्लॉक-02 के बेनीडीह कोल डम्प में गत 28 सितंबर से स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा कोयला आपूर्ति नहीं कराया गया है।प्रबंधन की इस लापरवाहिक कारण 28 सितंबर से ही कोल डम्प में आए ट्रकों में कोयला लोड नहीं हो पाया है।कोल डम्प में उत्पन्न इस समस्या से यहाँ के कोयला लोडिंग मजदूरों के साथ बेरोजगारी की समस्या आ चुकी है। यहाँ के मजदूर अब पलायन को मजबूर है।
इन्हीं सब मुद्दों को लेकर स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज यहाँ के मजदूरों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया।
आंदोलनरत मजदूरों ने चेतावनी देते हुए यह कहा है कि अविलंब कोल डम्प में कोयला आपूर्ति नहीं किया गया तो आंदोलन और भी उग्र होता जायेगा।
 
बाघमारा से  कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट