Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बाघमारा कॉलेज में नए 4-ACR भवन का शिलान्यास, सांसद-विधायक के प्रयास से मजबूत होगी आधारभूत संरचना
8/19/2026 2:47:05 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara :
बाघमारा कॉलेज में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया। कॉलेज परिसर में डीएमएफटी फंड से बनने वाले 4-ACR यानी एकेडमिक क्लासरूम भवन का शिलान्यास बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने संयुक्त रूप से किया। शिलान्यास कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजन कुमार समेत शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि वर्ष 1979 से संचालित बाघमारा कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पहले भी एक 4-ACR भवन का निर्माण सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और उनके संयुक्त प्रयास से कराया जा चुका है, जबकि दूसरे भवन का शिलान्यास अब किया गया है। विधायक ने कॉलेज प्रबंधन की मांग पर पुराने और जर्जर भवनों की मरम्मत तथा कॉलेज तक पहुंचने वाली कच्ची सड़क के पक्कीकरण का काम भी जल्द स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा की व्यवस्था बेहतर बनाने और कॉलेज को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। वहीं, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजन कुमार ने बताया कि कॉलेज में करीब 7 से 8 हजार छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। शासी निकाय की बैठक में भवनों की कमी का मुद्दा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के समक्ष रखा गया था, जिसके बाद सांसद और विधायक के सहयोग से डीएमएफटी फंड से दो नए 4-ACR भवनों की स्वीकृति मिली।प्राचार्य ने बताया कि नए भवनों के निर्माण से पठन-पाठन और परीक्षा संचालन में सुविधा होगी। साथ ही नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू करने का रास्ता भी खुलेगा। कॉलेज में जल्द इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स शुरू करने की दिशा में प्रयास जारी है। कॉलेज को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए ज्रेडा को सोलर प्लांट का प्रस्ताव भी भेजा गया है, जो फिलहाल लंबित है। विधायक ने विभागीय स्तर पर पहल कर सोलर प्लांट स्थापित कराने का आश्वासन दिया है। इससे कॉलेज के बिजली खर्च में कमी आने के साथ विकास निधि को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नवोदय विद्यालय जामताड़ा में कला का महाकुंभ, देशभर के छात्र दिखाएंगे प्रतिभा
#
बकरी के कथित तौर पर पाड़ा को जन्म देने की खबर के बाद इलाके में कौतूहल का माहौल,अनोखी घटना बना चर्चा का विषय .....
#
कलयुगी बेटे की करतूत, 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल,फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी....
#
उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति की बैठक, छात्रवृत्ति पर बड़ा फैसला, 67 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति.....
#
श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
Spider-Man: Brand New Day ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में कमाई 1 अरब डॉलर के पार
#
डांडिया नाईट या व्यापार? भक्ति पर भारी पड़ रहा ग्लैमर
#
"इमरजेंसी जैसे हालात!" छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर SSP से मिले विधायक राज सिन्हा,राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप...............
#
बरोरा थाना परिसर में बरोरा पुलिस जनसहयोग समिति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
#
सावन के रंग में रंगा जमशेदपुर, गोंड समाज की महिलाओं ने गीत-संगीत से सजाई महफिल