Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की  कार्रवाई तेज .....

10/6/2026 7:28:33 PM IST

5
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के स्टार टॉकीज के समीप आशीर्वाद होटल के पीछे प्रशासन ने अभियान चलाकर करीब 17 दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराया। 
अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर दंडाधिकारी, राजस्व अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि टाटा स्टील की ओर से अतिक्रमण को लेकर प्रशासन को आवेदन दिया गया था, जिसके बाद संबंधित अतिक्रमणवाद में पारित आदेश के आधार पर कार्रवाई की गई। प्रशासन के मुताबिक, अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर करीब 17 दुकानों और अस्थायी निर्माण को हटाया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट