Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जुबली पार्क के पास फास्ट फूड दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे ग्राहक
 

10/6/2026 12:04:01 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :  जुबली पार्क के समीप देर रात एक तेज रफ्तार सफेद कार अनियंत्रित होकर फास्ट फूड की दुकान में जा घुसी। अचानक हुई टक्कर से दुकान में बैठे ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, हादसे में ग्राहक बाल-बाल बच गए और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि कार तेज गति में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद कार सीधे दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल दुकान और कार को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट