Date: 07/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मोदी के 25 साल पूरे होने पर जमशेदपुर में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’ भाजपा का शक्ति प्रदर्शन.....

10/7/2026 5:31:46 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकसेवक के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के संबोधन का प्रसारण बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल बोधि मंदिर मैदान से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विधुत वरण महतो,पूर्व विधायक मेनका सरदार, विधायक पूर्णिमा साहू, मीरा मुंडा आदि पार्टी के कई बरिष्ठ नेता मजूद रहें।

 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट