Date: 07/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

‘वोट चोरी’ के आरोप पर जहानाबाद में महागठबंधन का आक्रोश प्रदर्शन पीएम मोदी शाह और सीईसी का पुतला दहन...

10/7/2026 5:54:05 PM IST

35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jahanabad : बोट चोरी को लेकर जहानाबाद में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं मैं रोष पूर्ण प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया इस पुतला दहन कार्यक्रम एवं प्रदर्शन में भारी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी लोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग किया प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी  भी किया बोट चोर गद्दी छोड़ के नारे महागठबंधन के कार्यकर्ता लगा रहे थे पार्टी कार्यालय से प्रदर्शनकारी हाथ में झंडा बैनर लेकर अंबेडकर चौक पर पहुंचे जहां जमकर नारेबाजी किया और प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया इस मौके पर नेताओं ने कहा कि पिछले कई चुनाव में वोट चोरी कर सरकार बनाई गई है चुनाव आयुक्त के पद पर जब तक ज्ञानेश कुमार है तब तक मतदाताओं का वोट चोरी होते रहेगा उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे और जो भी वोट चोरी कर सरकार बनाई गई है उस सरकार को तत्काल भंग किया जाए वक्ताओं ने कहा कि अगर हम लोगों की मांग नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा

 

जहानाबाद से कोयलांचल लाइव केलिए पंकज कुमार की रिपोर्ट