Jamtara : जामताड़ा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक विरोध के बीच आज जामताड़ा में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने आंदोलन को और व्यापक बनाने की रणनीति तैयार की. स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी के आवास में आयोजित बैठक में गठबंधन के विभिन्न दलों के नेता एवं कार्यकर्ता जुटे और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली तथा SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज करायीं। बैठक के दौरान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, आगे उन्होंने कहा कि बिहार, असम और पश्चिम बंगाल में हाल में विधानसभा चुनाव से पहले एस आई आर के तहत जायज मतदाताओं का नाम काटा गया, प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए और इन राज्यों में चुनाव रद्द करने की मांग रखी है। वहीं सी पी आई एम के जिला संयोजक चंडी दास पूरी ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया से आम मतदाताओं के अधिकार को छीना जा रहा है। जिसका सीधा उदहारण बिहार, बंगाल और असम की विधानसभा चुनाव है। मतदाता सूची से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ सभी राजनीतिक दलों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची की शुचिता और पात्र मतदाताओं के अधिकार दोनों महत्वपूर्ण हैं।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़