Jamshedpur : जमशेदपुर परिसदन के कान्फ्रेंस हाॅल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी इंडिया गठबंधन के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने कहा कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत पूरे देश में लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च 8 अक्टूबर को बड़े पैमाने पर साकची स्थित भगवान बिरसा मुण्डा प्रतिमा स्थल से पुराना कोर्ट स्थित बाबासाहब भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा स्थल तक आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के पदाधिकारियों एवं नेताओं के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्च में इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा पंचायत स्तर के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के मताधिकार की रक्षा एवं उसके प्रति जन-जागरूकता को मजबूत करना है। मतदाता का वोट लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण ताकत है। इसलिए किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। भाकपा माले कोल्हान संयोजक ओमप्रकाश सिंह और आरजेडी के बरिष्ठ नेता राम यादव ने कहा की लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी।उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग हमलोग करते हैं निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग करते हैं जिले की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बुनियादी ताकत है। इसकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़