Date: 09/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग....
10/8/2026 6:01:58 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के आह्वान पर गुरुवार को पूरे बिहार में प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में गया जिला मुख्यालय में इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि SIR के माध्यम से मतदाताओं के वोट काटने की कोशिश की जा रही है, जिसका इंडिया गठबंधन पुरजोर विरोध करता है। नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर आज कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और निर्वाचन प्रक्रिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन को लेकर गया जिला प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल की तैनाती के बीच जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया गया और प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से वापस भेजने की व्यवस्था की गई।
इस दौरान गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार, गया जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, पूर्व जिला अध्यक्ष गगन मिश्रा, देविका सेरियार,धर्मवीर सिंह उर्फ सरदार जी सहित इंडिया गठबंधन से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित.....
#
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन नेमरा में पसरा मातम, नेमरा समेत पूरे झारखंड में शोक का माहौल......
#
रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया योगदान,सामाजिक न्याय और वंचितों की आवाज को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प....
#
महागठबंधन का प्रदर्शन ‘वोट कर गद्दी छोड़ो’ के नारे के साथ EC से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग,कार्यकर्ताओं ने कहा ....
#
16 महीने बाद हुई बैठक में 101 योजनाओं की समीक्षा, सांसद-विधायकों ने अधिकारियों से मांगा जवाब, कहा .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दो घर गंगा नदी में समाए! 100 से अधिक लोगों ने छोड़ा गांव; स्कूल में बना आश्रय स्थल, SDRF तैनात
#
गंगा एवं सोन नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर में पदाधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक !
#
डीवीसी विस्थापितों का हक अटका, CSR योजना को लेकर उठे सवाल
#
पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ, 30 जून तक 4.24 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी 'दो बूंद जिंदगी की'
#
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 118 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार