Date: 09/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित.....

10/8/2026 6:01:58 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 8 अक्टूबर की सुबह 7 बजे लोकनायक जयप्रकाश स्मारक परिसर में माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ जेपी सेनानी रमाकांत ठाकुर ने की। संचालन रंगकर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मानव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. विश्वनाथ चौधरी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत रमाकांत ठाकुर द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। माल्यार्पण के बाद “लोकनायक की अंतिम यात्रा” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता प्रो. नीरज सिंह ने जयप्रकाश नारायण के अंतिम समय और उनकी अंतिम यात्रा के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकनायक की अंतिम यात्रा की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह थी कि उसमें देश की लगभग सभी बड़ी-छोटी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और देशभर से आए आम नागरिक भी शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि उनका पार्थिव शरीर कृष्ण मेमोरियल हॉल के पास रखा गया था और गांधी मैदान में बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए एकत्र हुए थे।
अध्यक्षीय संबोधन में रमाकांत ठाकुर ने कहा कि वर्ष 1974 के छात्र आंदोलन में उन्होंने जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाई थी। आंदोलन के बाद हुए चुनाव में वे ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक बने। उन्होंने कहा कि जेपी की अंतिम यात्रा में शामिल होते समय ऐसा महसूस हो रहा था, जैसे हम अपने किसी अभिभावक की अंतिम यात्रा में शामिल हुए हों।
संचालन करते हुए अशोक मानव ने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सुबह 7 बजे माल्यार्पण और शाम 6 बजे दीप प्रज्वलित की जाएगी।
इस अवसर पर शहर के जेपी सेनानी, समाजिक कार्यकर्ता, रंगकर्मी, पत्रकार उपस्थित हुये।
 प्रमुख लोगों में, सुशील तिवारी, गुलाब चंद प्रसाद, गंगा सिंह, अश्वनी सिन्हा, सलिल भारती, परशुराम चोधरी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पत्रकार आशुतोष पांडे, अनन्त कुमार, अखिलेश अमूल 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
 
 
 


सम्बंधित खबरें

# मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन नेमरा में पसरा मातम, नेमरा समेत पूरे झारखंड में शोक का माहौल......
# SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का  प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग....   
# रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया योगदान,सामाजिक न्याय और वंचितों की आवाज को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प....
 

#
 महागठबंधन का प्रदर्शन ‘वोट कर गद्दी छोड़ो’ के नारे के साथ EC से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग,कार्यकर्ताओं ने कहा ....

# 16 महीने बाद हुई बैठक में 101 योजनाओं की समीक्षा, सांसद-विधायकों ने अधिकारियों से मांगा जवाब, कहा .....