Date: 10/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ई-रिक्शा की बैटरी फटने से ये हादसा ,धुआं उठता रहा चालक ने नहीं सुनी छात्राओं की बात फिर हुआ जोरदार धमाका....

10/9/2026 1:33:30 PM IST

43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui : ई-रिक्शा की बैटरी फटने से ये हादसा हुआ है। इस हादसे में इंटर की दो छात्राएं बुरी तरह झुलस गई हैं.एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर किया गया है, एंकर जमुई तस्वीरें जमुई के महिसौड़ी चौक के पास की है।  जहां शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे डॉ. नीरज साह के क्लिनिक के पास एक चलती ई-रिक्शा की बैटरी अचानक फट गई। बताया जा रहा है कि भगवाना गांव की तीन छात्राएं समेत आधा दर्जन लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर कोचिंग से घर लौट रहे थे।महिसौड़ी चौक से आगे बढ़ते ही ई-रिक्शा से धुआं उठने लगा। छात्राओं ने चालक को कई बार बताया, लेकिन ईयरफोन लगाए चालक ने अनसुना कर दिया ,और फिर डॉ. नीरज साह के क्लिनिक के पास अचानक बैटरी फटी और देखते ही देखते पूरी ई-रिक्शा आग के गोले में बदल गई। इस हादसे में दो छात्राएं बुरी तरह झुलस गईं। झुलसी छात्राओं की पहचान सदर प्रखंड के भगवाना गांव निवासी मनोहर महतो की 20 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी और मनोहर यादव की पुत्री अंजनी कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से एक छात्रा को डॉ. नीरज साह के क्लिनिक में और दूसरी को सदर अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल में नेहा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।जबकि अंजनी का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है | लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा की फिटनेस और बैटरी की जांच होनी चाहिए। 
 
 
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

# फर्जी पत्रकार बनकर ठगी का आरोप, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का लगा आरोप
# कलीम अंसारी हत्याकांड में 7 साल बाद बड़ा फैसला, एक अभियुक्त को आजीवन कारावास; पुलिस पर लापरवाही का आरोप ! ...
# जिले में खाकी और कार चालक के बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, होमगार्ड जवान से मारपीट का वीडियो वायरल....
# ई-रिक्शा की बैटरी फटने से ये हादसा ,धुआं उठता रहा चालक ने नहीं सुनी छात्राओं की बात फिर हुआ जोरदार धमाका....
# NEET छात्रा मौत मामला: 10 महीने की जांच के बाद CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, मां बोलीं - बेटी को न्याय दिलाने तक लड़ूंगी....