Date: 14/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सीएम हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन के निधन पर जेएमएम जामताड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिलकर जताई संवेदना
10/13/2026 11:23:59 AM IST
59
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: जामताड़ा के जे एम एम प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर गहरा शोक व्यक्त किया है। बताते चलें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन चार दिन पूर्व हो गई थी। इस दुख की घड़ी में जामताड़ा जिले से प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गांव नेमरा पहुंचा और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस प्रतिनिधिमंडल में जामताड़ा जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू और जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल सहित अन्य प्रमुख सदस्य शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री और उनके परिजनों से मिलकर अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रूपी सोरेन के निधन को सोरेन परिवार और पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही, इस बेहद कठिन समय में पूरे परिवार को धैर्य और संबल बनाए रखने की कामना की।
माता का जाना सबसे दुखद क्षण: प्रदीप मंडल :
शोक व्यक्त करते हुए जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल ने कहा, "किसी भी व्यक्ति या परिवार के लिए माता का निधन जीवन का सबसे दुखद क्षण होता है। ऐसे समय में अपनों की संवेदना और साथ ही इस बड़े दुख को सहने की शक्ति प्रदान करता है।"
जामताड़ा से पहुंचे सभी प्रतिनिधियों ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपना गहरा सम्मान प्रकट किया। इस संवेदना यात्रा का मुख्य उद्देश्य दुख की इस घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहना तथा अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना था।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन भाजपा पर पत्थरबाजी का आरोप लगा नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक....
#
इण्डिया गठबंधन पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कहा विकास काम से इंडिया गठबंधन के लोग घबरा गए ....
#
राहुल गांधी के ‘शिव तांडव’ बयान पर मांझी का पलटवार, बोले- संविधान और अदालत की मर्यादा सीखें!......
#
महिला मोर्चा पर पत्थरबाजी के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल, कांग्रेस का पुतला दहन, की जमकर नारेबाजी.....
#
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर कांग्रेस का काला दिवस, उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जहाजटांड़ में सड़क विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना का काम कराया बंद
#
बाघमारा में शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती पर JMM और BJP के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मंचों से गरजी सियासत
#
300 साल पुराने रास-बिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लकड़ी की राधा-कृष्ण प्रतिमा बनी आस्था का केंद्र
#
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का विराम, कहा- टीम इंडिया के लिए खेलना जारी रखेंगे
#
छात्रों पर दमन के खिलाफ जयराम महतो ने उठाई आवाज, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग