Date: 14/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महिला मोर्चा पर पत्थरबाजी के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल, कांग्रेस का पुतला दहन, की जमकर नारेबाजी.....

10/13/2026 11:23:59 AM IST

35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : भाजपा महानगर के महिला कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई पत्थरबाजी के विरोध में आज भाजपा जमशेदपुर महानगर ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। जेएनयू में कांग्रेस सांसद एवं पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर 11 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों पर न्याय की मांग कर रहे भाजपा महिला मोर्चा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा की गई सुनियोजित पत्थरबाजी के विरोध में आज भाजपा जमशेदपुर महानगर ने साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।12 अक्टूबर को बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस जिला मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा ने जेएनयू प्रकरण में सांसद की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मार्च निकाला था। प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी के बाद पत्थरबाजी और लाठी-डंडों का इस्तेमाल हुआ, जिसमें भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत कई कार्यकर्ता घायल हुए। भाजपा का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर कांग्रेस की ओर से सुनियोजित हमला किया गया।भाजपा नेताओं ने कहा की कांग्रेस ने महिलाओं के सम्मान की आवाज को पत्थरों से दबाने की कोशिश की। हम न्याय की मांग करते रहेंगे और हिंसा का जवाब पुतला दहन से दे रहे।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट।