Date: 14/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राहुल गांधी के ‘शिव तांडव’ बयान पर मांझी का पलटवार, बोले- संविधान और अदालत की मर्यादा सीखें!......
10/13/2026 11:23:59 AM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को गयाजी में राहुल गांधी के आंदोलन को ‘शिव तांडव’ बताए जाने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी और विपक्ष की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक बयानबाजी करने से पहले संविधान और न्यायालय की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह किसी न किसी बहाने राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। जीतन राम मांझी ने कहा कि राहुल गांधी को यह सोचना चाहिए कि आखिर इस तरह के आंदोलन और बयानबाजी की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि संवैधानिक संस्थाओं और न्यायिक व्यवस्था की गरिमा को नजरअंदाज किया जाए।
सुप्रीम कोर्ट के मामले पर भी दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि कोई मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, तो उससे जुड़े विषयों पर न्यायिक प्रक्रिया और अदालत की मर्यादा का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनाव आयोग के बाद अब सुप्रीम कोर्ट को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। मांझी के अनुसार, इस तरह की राजनीति लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए। किसी भी मुद्दे पर असहमति जताने का अधिकार है, लेकिन असहमति व्यक्त करने के तरीके में लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन होना चाहिए।
विपक्ष के पास मुद्दों की कमी, जनता देगी जवाब
जीतन राम मांझी ने विपक्ष की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में जब विकास और भविष्य की योजनाओं पर काम हो रहा है, तब विपक्ष को भी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि देश विकास के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में राजनीतिक दलों को जनता के हितों और विकास से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता राजनीतिक बयानबाजी के जरिए चर्चा में बने रहने की कोशिश करते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों से देश की जनता पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। जनता नेताओं के कामकाज और उनकी नीतियों को देखती है तथा समय आने पर अपने मताधिकार के जरिए जवाब देती है।
तेजस्वी यादव के दिल्ली जाने पर भी बोले मांझी
तेजस्वी यादव के दिल्ली जाने से संबंधित सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल नेता अपनी राजनीतिक गतिविधियों के लिए दिल्ली जा सकते हैं। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष कई तब राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठाए।हम
मांझी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। राजनीतिक दलों को केवल बयानबाजी और विरोध तक सीमित रहने के बजाय जनता के मुद्दों पर काम करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता विकास और राजनीतिक बयानबाजी के बीच अंतर समझती है तथा समय आने पर अपना फैसला सुनाएगी।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन भाजपा पर पत्थरबाजी का आरोप लगा नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक....
#
इण्डिया गठबंधन पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कहा विकास काम से इंडिया गठबंधन के लोग घबरा गए ....
#
महिला मोर्चा पर पत्थरबाजी के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल, कांग्रेस का पुतला दहन, की जमकर नारेबाजी.....
#
सीएम हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन के निधन पर जेएमएम जामताड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिलकर जताई संवेदना
#
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर कांग्रेस का काला दिवस, उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जहाजटांड़ में सड़क विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना का काम कराया बंद
#
बाघमारा में शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती पर JMM और BJP के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मंचों से गरजी सियासत
#
300 साल पुराने रास-बिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लकड़ी की राधा-कृष्ण प्रतिमा बनी आस्था का केंद्र
#
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का विराम, कहा- टीम इंडिया के लिए खेलना जारी रखेंगे
#
छात्रों पर दमन के खिलाफ जयराम महतो ने उठाई आवाज, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग