Date: 14/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
CUSB के दीक्षांत समारोह में ठंडी पूड़ी पर बवाल गोल्ड मेडल के जश्न के बीच भड़के छात्र...
10/13/2026 4:21:13 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUSB) में सोमवार को आयोजित पंचम दीक्षांत समारोह में एक ओर 1662 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई और 61 मेधावी विद्यार्थियों को 95 स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम के समापन के बाद परोसे गए भोजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ठंडी पूड़ी, बिना मसाले वाले आलू और खाने से दुर्गंध आने की शिकायत करते हुए विद्यार्थियों ने जमकर नाराजगी जताई। इस दौरान हुए हंगामे का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित इतने बड़े समारोह के बाद भोजन की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों ने आयोजन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल, बिहार विधानसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए थे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए डिग्री और स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करना था, लेकिन समापन के बाद भोजन को लेकर सामने आई शिकायतों ने समारोह की चर्चा का रुख बदल दिया।
विद्यार्थियों की शिकायत है कि समारोह के बाद उन्हें जो भोजन परोसा गया, उसकी गुणवत्ता बेहद खराब थी। खाने की थाली में ठंडी पूड़ी, बिना मसाले वाले आलू के टुकड़े और एक मिठाई दी गई थी। विद्यार्थियों ने भोजन को लेकर असंतोष जताते हुए कहा कि इस तरह का खाना परोसना उचित नहीं है। कुछ विद्यार्थियों ने खाने से दुर्गंध आने की शिकायत भी की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विद्यार्थियों को भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते और नाराजगी जाहिर करते हुए छात्राओं को सुना जा सकता है। वीडियो में छात्र भोजन को खराब बताते हुए आशंका जताते हैं कि ऐसा खाना खाने से लोग बीमार पड़ सकते हैं और फूड पॉइजनिंग का खतरा भी हो सकता है। हालांकि, इस घटना में फूड पॉइजनिंग होने की कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन में विद्यार्थियों, अतिथियों और मीडिया कर्मियों के लिए बेहतर भोजन की व्यवस्था करना भी विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी का हिस्सा है। समारोह में राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जैसे विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी के बावजूद भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आने से व्यवस्थाओं पर सवाल उठना स्वाभाविक है। विद्यार्थियों की शिकायतों के बाद यह जानना जरूरी हो गया है कि भोजन तैयार करने और परोसने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच की गई थी या नहीं। यदि भोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था, तो इसकी जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी स्थिति रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। इस पूरे मामले पर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सिर आलम ने कहा, "इवेंट दीक्षांत समारोह था, उस पर फोकस होना चाहिए। अब किसी को खाना खराब लगा, तो हम समीक्षा करेंगे और अगली बार से इन बातों का ध्यान रखेंगे।" विश्वविद्यालय प्रशासन के इस बयान से स्पष्ट है कि भोजन को लेकर मिली शिकायतों की समीक्षा किए जाने की बात कही गई है। हालांकि, विद्यार्थियों की नाराजगी के बीच अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और भविष्य में भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाता है।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छात्रा हत्याकांड का खुलासा 35 वर्षीय आरोपी शिशु टुडू गिरफ्तार......
#
पत्ता गोभी की आड़ में शराब तस्करी का हुआ
खुलासा, 711 लीटर शराब बरामद दो गिरफ्तार ...
#
पारसनाथ स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, नौ बोतल विदेशी शराब बरामद..
...
#
मुंगेर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ 7 गिरफ्तार, भागलपुर तक जुड़े तस्करी के तार होने की आशंका.....
#
शराब दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी का आरोप फर्जी चालान थमाने का दावा...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का विराम, कहा- टीम इंडिया के लिए खेलना जारी रखेंगे
#
बाघमारा में शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती पर JMM और BJP के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मंचों से गरजी सियासत
#
300 साल पुराने रास-बिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लकड़ी की राधा-कृष्ण प्रतिमा बनी आस्था का केंद्र
#
लिबर्टी शोरूम के पास बीच बाजार में महिला से चेन स्नैचिंग,अपराधियों का मनोबल चरम सिमा पर, पुलिस को खुलेआम चुनौती !
#
छात्रों पर दमन के खिलाफ जयराम महतो ने उठाई आवाज, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग