Date: 15/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस एनकाउंटर: अपराधी शंकर डे उर्फ पिंकू डे के पैर में लगी गोली,फिर ....
10/14/2026 12:22:23 PM IST
34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
- धनबाद में हत्या के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में शंकर डे उर्फ पिंकू डे के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राम प्रताप प्रसाद की हत्या के मामले में संदिग्ध था और उसे मैथन से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस उसे हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए टुंडी के मनियाडीह ले गई थी। इसी दौरान आरोपी ने एक सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी मोहम्मद याकूब ने बताया कि अगस्त महीने में गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में राम प्रताप प्रसाद की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया था कि राम प्रताप दो दिनों से लापता हैं। शिकायत में शंकर नाम के एक व्यक्ति पर संदेह भी जताया गया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। इसी दौरान सूचना मिली कि संदिग्ध मैथन के आसपास मौजूद है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शंकर डे उर्फ पिंकू डे को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने राम प्रताप प्रसाद की हत्या की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस उसे हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए मनियाडीह लेकर पहुंची। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान आरोपी ने सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीन ली और भागने के प्रयास में फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। ग्रामीण एसपी के मुताबिक, जून महीने में गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में हुई लूट की एक घटना को राम प्रताप प्रसाद और शंकर डे ने मिलकर अंजाम दिया था। लूट की रकम के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस का आरोप है कि इसी विवाद में शंकर ने राम प्रताप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने बताया कि मनियाडीह क्षेत्र से पहले एक अज्ञात शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान राम प्रताप प्रसाद के रूप में हुई। जांच में पुलिस इस हत्या के पीछे शंकर डे की संलिप्तता की बात कह रही है। पुलिस अब आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि और अन्य संभावित वारदातों में उसकी भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी है। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उससे आगे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और अन्य आपराधिक मामलों में आरोपी की संभावित संलिप्तता की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पूछताछ आगे बढ़ाई जाएगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चांदी की बड़ी खेप पकड़ी गई, 14.835 किलो आभूषण के साथ युवक हिरासत में...
#
शारदीय नवरात्र के मौके पर प्रशासन अलर्ट, बनाये गए नियंत्रण कक्ष और चेक पोस्ट
#
कपड़ा खरीदकर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा .......
#
ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का दावा, चाकू के साथ 38 वर्षीय महिला हिरासत में...
#
12 साल बाद घर लौटा लापता बेटा, नवरात्र में मुंगेर के परिवार की खुशियां लौटीं...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झामुमो कार्यालय पहुँचे एसबीआई से हटाए गए गार्ड,आक्रोशित लोगो ने...
#
मिष्ठान फैक्ट्री में अचानक आग लगी, पूरा सामान जलकर हुआ खाक
#
मौसम ने ली अचानक करवट, तेज हवा के साथ हुई बारिश
#
NEET-UG 2026 का री-एग्जाम आज, 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा पर देशभर की नजर
#
हिमांशु सिंह हत्याकांड: आखिरी फरार आरोपी राघवेंद्र ने किया सरेंडर, सभी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में