Date: 14/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चांदी की बड़ी खेप पकड़ी गई, 14.835 किलो आभूषण के साथ युवक हिरासत में...

10/14/2026 5:57:06 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :  जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 14.835 किलोग्राम चांदी के आभूषण के साथ एक व्यक्ति हिरासत में।बिहार के गया जंक्शन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को आरपीएफ की टीम स्टेशन पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली एंड एफओबी के पास एक व्यक्ति बजनी रंग का बैग लेकर प्लेटफॉर्म संख्या 6 और 7 की ओर जाता दिखाई दिया। संदेह होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई।  पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जमशेद अली मलिक, उम्र 36 वर्ष, निवासी पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल बताया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 14.835 किलोग्राम चांदी के आभूषण और चांदी बरामद हुई। वह मौके पर चांदी के आभूषणों के स्वामित्व या परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका इसके बाद आरपीएफ ने बरामद चांदी को लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट।