Date: 14/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विधायक संजीव सरदार पर बरसे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, इंजीनियरों से माफी मांगने की उठाई मांग....

10/14/2026 5:57:06 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : भाजपा नेता व पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ ने कहा है कि पोटका विधायक संजीव सरदार को अविलम्ब सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियंता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि विधायक की मानसिकता की जांच कराई जाए। दुलाल भुइयाँ ने कहा कि कल जिस प्रकार पोटका विधानसभा के झामुमो विधायक संजीव सरदार ने अपने आवास पर जल संसाधन विभाग के स्वर्णरेखा परियोजना के सहायक अभियंता विजय तिर्की और कार्यपालक अभियंता शिवराम गगराई के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और बदसलूकी की, वह बहुत गलत और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि काफी मेहनत कर आदिवासी समाज के ये दो लोग पदाधिकारी बने हैं। मारपीट करना काफी गलत है। विधायक संजीव सरदार को इन लोगों से तत्काल माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो आदिवासी समाज माफ नहीं करेगा। यह विधायक आदिवासी समाज को बदनाम कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी इन दोनों इंजीनियरों के साथ खड़ी है आदि कई बातें कही।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट।