Date: 17/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रशांत किशोर का NDA और निर्वाचन आयोग पर हमला, स्नातक MLC चुनाव में एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप....
10/16/2026 2:18:12 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui
: जमुई में प्रशांत किशोर ने NDA और निर्वाचन आयोग पर किया हमला, स्नातक MLC में एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप
जन स्वराज के संस्थापक प्रशांत किशोर गुरुवार को जमुई पहुंचे। यहां दोपहर 2 बजे मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए उन्होंने NDA और स्नातक MLC चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग पर जमकर हमला किया। उन्होंने NDA के साथ-साथ स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदान की तारीख और चुनावी प्रक्रिया को लेकर आयोग पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। प्रशांत किशोर ने कहा कि स्नातक निर्वाचन में शिक्षक मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन इस वर्ग को ध्यान में रखकर निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के बजाय आयोग की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशांत किशोर ने मतदान के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि स्नातक MLC चुनाव में पहले रविवार को मतदान होता था, लेकिन अब शुक्रवार को मतदान कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के कारण मुस्लिम शिक्षक मतदाताओं को मतदान करने में परेशानी हो सकती है। उन्होंने इस फैसले को लेकर निर्वाचन आयोग की मंशा पर सवाल उठाए और इसे पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताया।
बहरहाल, प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में 28 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की कार्यशैली को लेकर केवल एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराने के बजाय पूरी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बात सिर्फ ज्ञानेश कुमार की नहीं है, उन्हें नहीं पता कि ज्ञानेश कुमार की भूमिका क्या है, लेकिन जिस तरह से निर्वाचन आयोग की ओर से लगातार एकतरफा कार्रवाई किए जाने का आरोप सामने आ रहा है, उससे सवाल उठना लाजिमी है। वहीं प्रशांत किशोर अपने कोसी स्नातक के उम्मीदवार रजनीश कुमार के पक्ष में मतदाताओं को जागरूक करने और रजनीश कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील के लिए जमुई पहुंचे थे। उन्होंने NDA समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि NDA के पास 202 विधायकों वाली सरकार है, जो अगले चार साल तक बनी रहेगी। ऐसे में यह चुनाव सरकार बदलने के लिए नहीं, बल्कि उसे जवाबदेह बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि यदि लोग सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं करते हैं तो NDA प्रत्याशी के खिलाफ मतदान कर दिल्ली तक संदेश पहुंचाया जा सकता है। सम्राट चौधरी के राम मंदिर संबंधी बयान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 400 वर्षों से राम को बेघर बताना और यह कहना कि मोदी जी ने उन्हें घर दिया, अहंकार की पराकाष्ठा है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव अंतिम दौर में है, लेकिन नीतीश कुमार ने NDA के किसी प्रत्याशी के समर्थन में अब तक एक शब्द नहीं बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर वोट लिया गया और बाद में उन्हें हटा दिया गया। आज बिहार में नारों और पोस्टरों से नीतीश कुमार गायब हैं और हर जगह सम्राट चौधरी नजर आ रहे हैं। यह जदयू और भाजपा के बीच असहमति को दर्शाता है।
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नाव हादसे पर सवाल से भड़के जीतनराम मांझी, बोले- ‘हंसुआ के बियाह में खुरपा का गीत’; विपक्षी आंदोलनों पर भी साधा निशाना !....
#
विधायक संजीव सरदार पर मारपीट का आरोप, बोले- ग्रामीणों की शिकायत पर की थी पूछताछ...
#
मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पद्मश्री छुटनी महतो को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित, डायन-बिसाही के खिलाफ अभियान में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय आपके साथ :अन्नपूर्णा देवी
#
विधायक संजीव सरदार पर बरसे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, इंजीनियरों से माफी मांगने की उठाई मांग....
#
जमशेदपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन भाजपा पर पत्थरबाजी का आरोप लगा नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित.....
#
सीएम हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन के निधन पर जेएमएम जामताड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिलकर जताई संवेदना
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन
#
औरंगाबाद सिंघना गांव में कर्म पूजा के अवशेष विसर्जन के दौरान डूबी चार युवतियां, एक की हुई मौत,दो घंटे बाद मिला शव....
#
2 अक्टूबर को जामताड़ा में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास, 0.4% MDR के विरोध में आंदोलन....