Date: 04/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे गया ,संचालित विकास योजनाओं समेत विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा 
 

9/3/2026 1:05:02 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया जी के जिला परिषद सभागार में गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि मंत्री सह गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जिले के विधायक एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों और विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए  मनोज कुमार की रिपोर्ट