Dumka : भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे दुमका पहुंचे परिसदन में उन्होंने प्रेस वार्ता की प्रेसवार्ता के दौरान और लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर पर सवाल उठाया उन्होंने कहा कि दिल्ली को अस्थिर कर राहुल गांधी आखिर विदेश किससे मिलने जाते है यह बात देश की जनता को बताना चाहिए ? उनके 270 विदेश यात्राओं पैसा किसने दिया? नेवेली राय सिंघम की जो पूरी सिंडिकेट है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की, ऑनलाइन गैंबलिंग की और क्रिप्टो करेंसी की इनके साथ राहुल गांधी के और उनके बीच क्या संबंध है? विपक्ष के कितने नेताओं को वो पैसा दे रहे हैं। उनके 270 यात्राओं का पैसा किसने दिया? ये जो नेवेली राय सिंघम की पूरी सिंडिकेट है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ऑनलाइन गैंबलिंग की और क्रिप्टो करेंसी की इनके साथ इनके क्या संबंध है? और विपक्ष के कितने नेताओं को उसमें वो पैसा दे रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा राहुल गांधी पर कार्रवाई आखिर क्यों नहीं किया जाता इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम तो चुनाव में जाना चाहते हैं। हम जनता के बीच में जाएंगे और जनता ही इनको उखाड़ कर रख देगी। जनता ही इनके चेहरे पर कालीख पोतेगी। हम तो वही सिचुएशन पैदा करना चाहते हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि देश में अलग अलग मुद्दे पर आंदोलन का समर्थन किसके इशारे पर राहुल गांधी करवाते हैं या समर्थन देते है विदेशी ताकतों के फंडिंग और इशारे पर देश को अस्त व्यस्त करके विदेश किस्से मिलने जाते हैं । कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी को देश से प्यार नहीं है कांग्रेस पार्टी देश को तोड़ना चाहती है ।
दुमका से कोयलांचल लाइव के लिए विजय तिवारी की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़