Date: 15/05/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बंद घर से चोरो ने उड़ाए 10 लाख रूपये, श्राद्ध कर्म में गया था परिवार 

5/15/2026 12:54:16 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: गोविंदपुर में बंद घर से नगद और सामान सहित 10 लाख रुपये की चोरी,परिवार के लोग बहरागोड़ा श्राद्ध कर्म में गए हुए थे। जमशेदपुर के बड़ा गोविंदपुर सुभाषनगर राजेंद्र पथ निवासी शिवशंकर दास के घर से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात, बर्तन, व नगद की उस समय चोरी हो गई,जब पूरे परिवार  के लोग श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए बहरागोड़ा गए थे।...पीड़ित शिवशंकर दास ने इस संबंध में परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित शिवशंकर दास ने  कहा की हम अपने भाई के श्राद्ध क्रम में बहरागोड़ा गए हुए थे, जब घर आए तो पता चला कि घर के सभी दरवाजे टूटे हुए हैं, अलमारी को तोड़ा गया हैं, घर में रखे नगद और सोना चांदी समेत कुल 10 लाख की चोरी हुई हैं, घर लोग काफ़ी परेशान हैं और हम प्रसासन से मांग करते हैं की उचित जाँच कर कार्रवाई किया जाय।।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट