Date: 23/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आंदोलनकारियों के समर्थन में दुलाल भुइयां, सम्मान पत्र दिलाने का दावा

8/11/2026 6:22:13 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: पूर्व मंत्री और भाजपा नेता दुलाल भुइयां ने झारखंड आंदोलनकारियों के समर्थन में सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा आंदोलनकारियों के साथ खड़ी है और उन्हें सम्मान पत्र दिलाने के लिए आवाज उठाती रहेगी। दुलाल भुइयां ने कहा कि वह खुद भी आंदोलनकारी रहे हैं और आंदोलनकारियों की भावनाओं को समझते हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान पत्र की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम की स्थिति सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि अगर आंदोलनकारियों को अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरना पड़े, तो क्या यही उनका सम्मान है?
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट