Date: 24/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सिद्धार्थपुरी गोलीकांड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो मुख्य आरोपी घायल।
10/23/2026 2:49:06 PM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
मानपुर के सिद्धार्थपुरी कॉलोनी गोलीकांड और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हथियार बरामदगी के लिए आरोपियों को लेकर गई पुलिस टीम की शुक्रवार देर रात करीब एक बजे कथित तौर पर मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोलीबारी में मामले के दो मुख्य आरोपी श्याम बिहारी और गौरव के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद टीएसपी अभिनव कुमार, वजीरगंज डीएसपी, संबंधित थाना प्रभारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत कर मुठभेड़ और मामले की जांच से जुड़ी जानकारी दी। 19 अक्टूबर को गोलीबारी में हुई थी एक व्यक्ति की मौत। पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में आपसी मनमुटाव को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। घायल का इलाज पटना के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना की जांच कर रही थी। सात लोगों पर लगा था आरोप, चार गिरफ्तार । इस मामले में मृतक और घायलों के परिजनों की ओर से सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस के मुताबिक, अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें श्याम बिहारी और गौरव को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों को घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए अलग-अलग स्थानों पर ले गई थी। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन कथित तौर पर फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में एक-एक गोली लगी। पिस्टल, कट्टा और चार खोखे बरामद । पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, एक कट्टा और चार खोखे बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल चार हथियार बरामद किए जा चुके हैं। बरामदगी और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जांच के लिए एफएसएल की टीम ने भी कार्रवाई की। मुख्य आरोपी पर पहले से चार आपराधिक मामले । पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी श्याम बिहारी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट का मामला भी शामिल है। दूसरे आरोपी गौरव के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में अलग से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की भूमिका, गोलीकांड के पीछे की वजह और हथियारों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट ।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भूली में 33 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी, घर में मिला बलदेव कुमार का शव, मौके पर पहुंची भूली पुलिस, जांच शुरू..
#
दो मासूमों की हत्या से सनसनी, मां ने ही बेटे और भतीजे को कुएं में धकेला
#
एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने निकाला मार्च
#
आंगनबाड़ी मानदेय और पोषाहार में देरी पर अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार को घेरा
#
जमीन विवाद में पीडीएस दुकान-घर में आगजनी, स्कूटी भी जली।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
500
कमरे
500
दरवाजे
और
रहस्यमयी
सुरंग
गया
के
रामेश्वर
बाग
की
अनोखी
कहानी....
#
सुंदरनगर मालगोदाम मामले में आजसू ने मांगी उच्चस्तरीय जांच, कहा दोषियों पर हो कार्रवाई
#
एमएमडीआर संशोधन के विरोध में राजद का धरना, सांसद निशिकांत दुबे ने कह दिया बड़ी बात - झारखंड सरकार बंद कर दे कोयला !...
#
रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी श्रद्धांजलि , मोरहाबादी आवास से नेमरा रवाना हुआ पार्थिव शरीर; आज होगा अंतिम संस्कार
#
पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 पदाधिकारियों का तबादला… कई थानों को मिले नए प्रभारी