Date: 24/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने निकाला मार्च
10/23/2026 5:02:37 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad :
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जहानाबाद में एसआईआर रद्द करने और मतदाताओं के मतदान का अधिकार बहाल करने की मांग को लेकर किसानों ने मार्च निकाला। मार्च माले कार्यालय से शुरू होकर पटना-गया मुख्य मार्ग से होते हुए अरवल मोड़ पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई। सभा में नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को तत्काल रद्द करने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि बिना पारदर्शिता के 13 करोड़ 41 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। नेताओं ने इन नागरिकों के मतदान का अधिकार तत्काल बहाल करने की मांग उठाई। मार्च का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य उपाध्यक्ष एवं माले राज्य कमेटी सदस्य रामाधार सिंह, माले राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र यादव, किसान महासभा के जिला सचिव शौकीन यादव सहित अन्य किसान नेताओं ने किया। सभा की अध्यक्षता संजय चंद्रवंशी ने की। इसमें बैजनाथ यादव, विजय यादव, अरविंद मिस्त्री, अरविंद चौधरी, सुनील यादव, बाबूलाल यादव, सतीश चौधरी, अंबिका यादव और सीमा कुमारी सहित अन्य लोग शामिल हुए।नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए व्यापक जनभागीदारी के साथ आंदोलन तेज करना जरूरी है। उन्होंने वर्ष 2023 के संबंधित अधिनियम में संशोधन कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के चयन पैनल में प्रधानमंत्री द्वारा मनोनीत कैबिनेट मंत्री के स्थान पर भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने की मांग की। किसानों ने व्यापक चुनाव सुधार और आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली लागू करने की भी मांग की।वक्ताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाए तथा सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र से जुड़े सवालों का समाधान जनआंदोलन और जनता की व्यापक भागीदारी से ही संभव है।।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट ।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भूली में 33 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी, घर में मिला बलदेव कुमार का शव, मौके पर पहुंची भूली पुलिस, जांच शुरू..
#
दो मासूमों की हत्या से सनसनी, मां ने ही बेटे और भतीजे को कुएं में धकेला
#
आंगनबाड़ी मानदेय और पोषाहार में देरी पर अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार को घेरा
#
सिद्धार्थपुरी गोलीकांड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो मुख्य आरोपी घायल।
#
जमीन विवाद में पीडीएस दुकान-घर में आगजनी, स्कूटी भी जली।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
500
कमरे
500
दरवाजे
और
रहस्यमयी
सुरंग
गया
के
रामेश्वर
बाग
की
अनोखी
कहानी....
#
सुंदरनगर मालगोदाम मामले में आजसू ने मांगी उच्चस्तरीय जांच, कहा दोषियों पर हो कार्रवाई
#
एमएमडीआर संशोधन के विरोध में राजद का धरना, सांसद निशिकांत दुबे ने कह दिया बड़ी बात - झारखंड सरकार बंद कर दे कोयला !...
#
रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी श्रद्धांजलि , मोरहाबादी आवास से नेमरा रवाना हुआ पार्थिव शरीर; आज होगा अंतिम संस्कार
#
पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 पदाधिकारियों का तबादला… कई थानों को मिले नए प्रभारी