Date: 25/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी श्रद्धांजलि , मोरहाबादी आवास से नेमरा रवाना हुआ पार्थिव शरीर; आज होगा अंतिम संस्कार
10/8/2026 12:54:28 PM IST
157
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन के बाद आज उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। उनका पार्थिव शरीर मोरहाबादी स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। यहां परिवार के सदस्यों, झामुमो नेताओं और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी था।
इस बीच, रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए रांची से उनके पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ रवाना हो गया है। नेमरा में आज उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास पर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बेरमो विधायक अनूप सिंह और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन किए। रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए धनबाद सांसद ढुल्लू महतो भी रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवास पहुंचे हैं.
रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवास पहुंचे। इससे पहले राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी थी।
बसंत सोरेन के झारखंड आने पर संशय
रूपी सोरेन के छोटे बेटे और दुमका विधायक बसंत सोरेन उनके अंतिम दर्शन के लिए रांची पहुंचेंगे या नहीं, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि बसंत सोरेन इस समय सिंगापुर में इलाज करा रहे हैं। उनके रांची आने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले उनके सुबह करीब नौ बजे तक रांची पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शोक जताया है। दोनों ने रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शोक जताया है। दोनों ने रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी श्रीमती रूपी सोरेन के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
रूपी सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शोक जताया है। उन्होंने संताली भाषा में पोस्ट कर रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
75 साल की उम्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, अब योगी आदित्यनाथ को मिलना चाहिए मौका: नारायण गिरी महाराज
#
अब डिजिटल और सुरक्षित होंगे पुलिस के पुराने रिकॉर्ड, धनबाद में बना आधुनिक रिकॉर्ड रूम!
#
24 घंटे तक दलदल में फंसे रहे बुजुर्ग, गोताखोरों ने मौत के मुंह से सुरक्षित निकाला!
#
BCCL में सफाई कर्मियों के लिए खुलेगा सांध्यकालीन स्कूल, 15 जनवरी तक खाली पदों पर होगी बहाली
#
कार्तिक पूर्णिमा पर दामोदर घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, पुण्य की डुबकी लगाकर मांगी परिवार की खुशहाली!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
छठ पूजा से पहले घाटों की बदलेगी सूरत, सफाई और रोशनी पर नगर पंचायत का जोर
#
डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, झारखंड समेत तीन राज्यों से मांगी रिपोर्ट; 23 नवंबर को सुनवाई..
#
रेलवे फाटक पर गंदे पानी का कब्जा, दीपावली-छठ से पहले बढ़ी परेशानी
#
धनबाद में अंडर-14 क्रिकेटरों के चयन की तैयारी तेज, 21 और 22 नवंबर को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में होगा ट्रायल
#
गुजरात में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले कुछ लोगों को देश का विकास पसंद नहीं ...