Date: 25/10/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डोभी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर राजद विधायक कुमार सर्वजीत का हमला, बोले- 20 साल से दिखाए जा रहे मुंगेरीलाल के हसीन सपने |

10/25/2026 1:50:53 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम के बाद बोधगया से राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार में उद्योग लगाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सरकार को अब धरातल पर परिणाम दिखाने चाहिए। कुमार सर्वजीत ने कहा कि डोभी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में उद्योग लगाना अच्छी पहल है, लेकिन इसके लिए बिजली, सड़क और औद्योगिक फीडर जैसी बुनियादी सुविधाएं जरूरी हैं। उन्होंने इथेनॉल फैक्ट्रियों की स्थिति का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि उत्पादन की खरीद में परेशानी के कारण कई उद्योग संकट का सामना कर रहे हैं। विधायक ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निवेश के लिए सुरक्षित माहौल बेहद जरूरी है। अपराध और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के बीच उद्योगपतियों को भरोसा दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने बोधगया में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान फुटपाथ दुकानदारों को होने वाली परेशानी का जिक्र करते हुए उनके लिए अलग बाजार बनाने की मांग भी दोहराई। कुमार सर्वजीत ने कहा कि अब देखना होगा कि सरकार अपने औद्योगिक वादों को कितनी गंभीरता से पूरा करती है। उन्होंने जोर दिया कि केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि ठोस काम से ही बिहार में निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट |