Date: 29/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बाबा फैंसी स्टोर पर पथराव और फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात !

10/29/2026 12:23:56 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह ग्वाला बस्ती में बाबा फैंसी स्टोर के मालिक के आवास और दुकान पर पथराव और फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना 26 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित पवन कुमार पांडे के अनुसार, चार अपराधियों ने उनके घर और दुकान पर हमला किया। इस दौरान दुकान मालिक के बेटे बाल-बाल बच गए। आरोप है कि फायरिंग के बाद अपराधियों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। साथ ही एसपी को भी आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, घटना के बाद परिवार दहशत में है। पीड़ित का दावा है कि आरोपी अब भी बस्ती में खुलेआम घूम रहे हैं। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट ।