Date: 28/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सांप ने एक ही झटके में उजाड़ दिया परिवार: पति की मौके पर हुई मौत, पत्नी ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ी दम, बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
10/28/2026 4:20:18 PM IST
34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya:
जिले के परैया थाना क्षेत्र के अजमंनगंज पंचायत के प्रभुआ गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। सांप के डसने से पति-पत्नी की मौत हो गई। सांप के डसने के बाद पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर हालत में पत्नी को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। एक साथ पति-पत्नी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। चार बच्चों के सिर से अचानक मां और पिता दोनों का साया उठ गया है। मृतकों की पहचान प्रभुआ गांव निवासी मुन्ना प्रजापति और उनकी पत्नी सुषमा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम पति-पत्नी को सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, मुन्ना प्रजापति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, सुषमा देवी की हालत गंभीर थी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। पति की मौके पर मौत, पत्नी ने सुबह तोड़ा दम | सुषमा देवी को गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। बुधवार सुबह इलाज के दौरान सुषमा देवी ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार में मातम और चीख-पुकार मच गई। मंगलवार शाम जिस घटना में परिवार ने पहले मुन्ना प्रजापति को खोया था, बुधवार सुबह उसी हादसे ने उनकी पत्नी सुषमा देवी को भी परिवार से छीन लिया। कुछ ही घंटों के अंतराल में पति-पत्नी दोनों की मौत ने परिजनों को पूरी तरह तोड़ दिया है। मिट्टी के कारोबार से चलता था परिवार । परिजनों के अनुसार, मुन्ना प्रजापति मिट्टी के कारोबार से जुड़े हुए थे। इसी काम से होने वाली आमदनी से परिवार का भरण-पोषण होता था। परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने वाले मुन्ना की अचानक मौत के बाद घर की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हुई है। मुन्ना और सुषमा के चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी की उम्र करीब 19 वर्ष है। बेटे की उम्र 16 वर्ष है। इसके अलावा दो बेटियां 14 वर्ष और 12 वर्ष की हैं। चारों बच्चों ने एक ही हादसे में अपने मां-बाप को खो दिया। बच्चों के लिए यह घटना किसी सदमे से कम नहीं है। चार बच्चों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल है कि मां और पिता की मौत के बाद चारों बच्चों के सामने अब जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। जिस उम्र में बच्चों को अपने माता-पिता का सहारा चाहिए, उसी उम्र में उनके सिर से दोनों का साया उठ गया। परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले पिता नहीं रहे और बच्चों की देखभाल करने वाली मां भी दुनिया छोड़ गईं। सबसे बड़ी बेटी अभी महज 19 वर्ष की है। वहीं 16 वर्षीय बेटा और 14 व 12 वर्ष की दोनों छोटी बेटियां भी माता-पिता के सहारे से वंचित हो गई हैं। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, दंपती की मौत की खबर फैलते ही प्रभुआ गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आसपास के लोग भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे। घर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने घटना को बेहद हृदयविदारक बताया।
ग्रामीणों का कहना है कि मुन्ना प्रजापति मेहनत-मजदूरी और मिट्टी के कारोबार से परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें इसी कमाई से पूरी होती थीं। अचानक पति-पत्नी दोनों की मौत होने से बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। एक हादसा और उजड़ गया पूरा परिवार । मंगलवार शाम सांप के डसने की घटना से शुरू हुआ यह सिलसिला बुधवार सुबह दंपती की मौत के साथ पूरे परिवार को गहरे सदमे में छोड़ गया। पहले पति की मौके पर मौत और फिर अस्पताल में पत्नी की मौत ने परिवार की खुशियां छीन लीं। चारों बच्चों के लिए यह ऐसा सदमा है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। एक तरफ उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया, वहीं दूसरी ओर परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए आर्थिक सहायता और बच्चों के भविष्य के लिए मदद उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रभुआ गांव में इस घटना के बाद हर किसी की आंखें नम हैं। जिस घर में बच्चों की आवाज और परिवार की चहल-पहल रहती थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। सांप के डसने की इस घटना ने महज कुछ घंटों में एक पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट ।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सुगापहाड़ी में बन रहे मकान से 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
सदर अस्पताल में मरीज के परिजन ने होमगार्ड जवान पर पिटाई का करने का लगाया आरोप, घायल का SNMMCH में चल रहा इलाज
#
सरकारी आवास में चल रही थी मिनी शराब फैक्ट्री, उत्पाद विभाग और पुलिस की छापेमारी में 550 बोतल नकली शराब बरामद, एक गिरफ्तार
#
आउटसोर्सिंग के मालिक गुरुपाल सिंह पर बाहर से महीलाओं को बुला कर मारपीट करने का माँ बेटी ने लगाया आरोप ,कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन नेमरा में पसरा मातम, नेमरा समेत पूरे झारखंड में शोक का माहौल......
#
‘मिसेज एशिया’ के रूप में किया एशिया का प्रतिनिधित्व, 32 देशों की प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, डॉ. रोहिणी झा ने जीता ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन 2026’ का खिताब.....
#
करोड़ों की फंसी रकम पर बड़ी पहल, 34 संपत्तियों की जल्द होगी नीलामी, लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद....
#
पुलिस ने नकली और अवैध सिगरेट की बड़ी खेप बरामद किया , पिकअप वाहन
में
4.08 लाख सिगरेट जब्त....
#
सूरज मंडल पर हमला: मीरा मुंडा ने पुलिस-प्रशासन से की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग