Date: 31/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शिवभक्ति का अनोखा अंदाज, गुलाटी मारते हुए सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा
10/30/2026 2:34:28 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
सावन के महीने में सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले लाखों कांवरियों की भीड़ आपने देखी होगी। कोई डाक बम बनकर, तो कोई दंडवत यात्रा करते हुए और कोई अपने अनोखे कांवर के साथ बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचता है। लेकिन भोलेनाथ के भक्तों की आस्था सिर्फ सावन तक ही सीमित नहीं है। भादो और कार्तिक महीने में भी कांवरियों का जत्था बाबा धाम की ओर रवाना होता है। इसी दौरान मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर आस्था और विश्वास की एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली है। जहां बांका जिले के खड़ौदा निवासी मनोरंज कुमार अपने साथियों के साथ अनोखे अंदाज में बाबा धाम की यात्रा पर निकले हैं। तस्वीरों में दिखाई दे रहे इस शिवभक्त को देखिए ये कोई सामान्य कांवरिया नहीं हैं। इनके बाबा के प्रति समर्पण और भक्ति का अंदाज भी बिल्कुल अनोखा है। सुल्तानगंज से गंगाजल भरने के बाद मनोरंज कुमार कच्ची कांवरिया पथ पर गुलाटी मारते हुए बाबा धाम की ओर बढ़ रहे हैं। उनके साथ बिहार ड्राइवर महासंघ के सदस्य भी मौजूद हैं, जो इस अनोखी यात्रा में उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। मनोरंज कुमार बताते हैं कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से उनके पास सब कुछ है। उन्हें इस अनोखे तरीके से यात्रा करने की प्रेरणा कामाख्या मंदिर में मिली थी। वहां उन्होंने पहाड़ी रास्तों पर श्रद्धालुओं को गुलाटी मारते हुए मंदिर तक जाते देखा था। तभी उनके मन में विचार आया कि जब पहाड़ी रास्तों पर इस तरह यात्रा की जा सकती है, तो समतल रास्ते पर क्यों नहीं । बस फिर क्या था, उन्होंने बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा को एक अनोखे संकल्प में बदल दिया। अब मनोरंज कुमार सुल्तानगंज से जल उठाकर करीब 105 किलोमीटर की दूरी गुलाटी मारते हुए तय कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने के लिए निकले हैं। मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ से गुजरती मनोरंज कुमार की यह यात्रा राहगीरों और दूसरे कांवरियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कोई उनकी भक्ति को देखकर हैरान है, तो कोई उनके इस अनोखे संकल्प की सराहना कर रहा है। कहते हैं कि आस्था की कोई सीमा नहीं होती और भोलेनाथ के भक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। मनोरंज कुमार की यह अनोखी यात्रा भी इसी अटूट विश्वास और समर्पण की एक तस्वीर पेश कर रही है। हर-हर महादेव!
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
Akka Review: महिलाओं के साम्राज्य की जंग में कीर्ति-राधिका का जलवा, कैसी है नेटफ्लिक्स की पीरियड क्राइम ड्रामा...
#
फैंस का इंतजार खत्म, ओटीटी पर इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे मिर्जापुर मूवी...
#
छठ पूजा से पहले घाटों की बदलेगी सूरत, सफाई और रोशनी पर नगर पंचायत का जोर
#
छठ घाटों का डीएम ने नाव से किया निरीक्षण, खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग के निर्देश
#
4000 करोड़ की रामायण से 109 साल पुरानी ‘लंका दहन’ तक, जानिए पहली रामायण फिल्म की कहानी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तेजस्वी यादव ने दिवंगत विधायक के परिवार को बंधाया ढांढस, भाजपा पर भी जमकर बरसे.....
#
अपराधियों ने फोरलेन निर्माण साइट पर रोलर में लगाई आग, पुलिस से मुठभेड़ के बाद अपराधी भागे , गिरफ्तारी के लिए चल रही है छापेमारी ...
#
सुंदरनगर में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई पूजा की तैयारियां.....
#
चक्रवात ‘अर्नब’ से झारखंड में बिगड़ा मौसम, जमशेदपुर समेत कई जिलों में अलर्ट..
#
SIR के विरोध में दुमका में JMM का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन.....