Jamtara : जामताड़ा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और रक्त की कमी दूर करने के उद्देश्य से जामताड़ा नगर पंचायत के सरखेलडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नीलेश कुमार ने स्वयं रक्तदान कर किया। इसके बाद दर्जनों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस मौके पर डॉ. नीलेश कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और इस नेक पहल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़