Date: 02/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आईएसएम के समीप ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच!

11/2/2026 12:25:24 PM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Dhanbad : धनबाद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर ट्रैफिक पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में सोमवार की शाम आईएसएम के समीप सड़क के दोनों ओर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोनों दिशाओं से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजातों की जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। अभियान के दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों के बीच हलचल देखी गई। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगाम लगाना और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

 

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क