Date: 06/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दीपावली के पावन अवसर पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी डा. ऐहतेशाम वकारिब ने गुरुवार को स्वयं सड़क पर उतरकर सक्रिय भूमिका निभाई।
11/6/2026 12:26:28 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ बाइक पर सवार होकर शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का गहन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ज्वेलरी दुकानों, बैंकों, एटीएम केंद्रों तथा अन्य व्यावसायिक एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। एसएसपी ने विभिन्न इलाकों में तैनात पुलिस बल की संख्या, उनकी गश्ती व्यवस्था तथा संदिग्ध गतिविधियों पर की जा रही निगरानी की समीक्षा की। साथ ही यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले। धनतेरस के दिन बाजारों में भारी भीड़ उमड़ने तथा ज्वेलरी दुकानों में नकद लेन-देन बढ़ने की संभावना को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रमुख बाजारों, सोने-चांदी की दुकानों तथा वित्तीय संस्थानों के आसपास अतिरिक्त बल तैनात किया जाए। रात्रि गश्ती बढ़ाई जाए तथा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी सख्त रखी जाए। एसएसपी ने जोर देकर कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस हर समय अलर्ट रहे और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराए।इस मौके पर उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन पूरी तैयारी के साथ काम कर रहा है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुखद वातावरण में संपन्न हो सके।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आरोग्य भारती महिला आयाम ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई धन्वंतरि जयंती
#
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी और सरकारी जमींन पे बनाने की है योजना
#
दीपावली से पहले बाजारों में रौनक, सजावटी सामानों की जमकर हो रही खरीदारी ............
#
मुखियाओं की अनदेखी पर बवाल, डीएमएफटी बैठक का बहिष्कार ....
#
पारसनाथ की धरती पर आस्था और संस्कृति का संगम, महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोल्हान यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी के खिलाफ आजसू छात्र मोर्चा का प्रदर्शन, छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता
#
जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया...
#
कतरास में थाईलैंड के 'अरुण मंदिर' का भव्य रूप ले रहा दुर्गा पूजा पंडाल; सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम....
#
एम एम दी आर संशोधन के झामुमो द्वारा आहुत प्रखण्ड कार्यालय पर धरना आयोजित,प्रखंड कार्यालय में उमड़ी सैकड़ों महिलाएं...
#
शहीद कवि कैलाश के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, बड़हरा विधायक ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,कहा .....