Date: 19/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एम एम दी आर संशोधन के झामुमो द्वारा आहुत प्रखण्ड कार्यालय पर धरना आयोजित,प्रखंड कार्यालय में उमड़ी सैकड़ों महिलाएं...

9/19/2026 12:04:19 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : केंद्र सरकार द्वारा एम एम डी आर अधिनियम में संशोधन को गलत बताते हुए झामुमो द्वारा चरणबद्ध आंदोलन का आह्वान किया गया।आंदोलन का आगाज राज्य भर के सभी प्रखंड कार्यालय पर धरना से किया गया। आज झारखंड मुक्ति मोर्चा  बाघमारा कमिटी द्वारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन के साथ एकदिवसीय धरना गया। प्रदर्शन के दौरान प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों सहित में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।     प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानून को वापस लेने की मांग की। धरने में शामिल मंचासीन झामुमो नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक में संशोधन के प्रावधानों का सीधा असर खनन क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, मजदूर, आदिवासी और ग्रामीण परिवारों पर पड़ सकता है। उनका आरोप है कि खनिज संपदा और खनन से जुड़े अधिकारों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों से स्थानीय लोगों के हित प्रभावित होंगे।
 झामुमो नेताओं ने सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब इस अधिनियम के बदलाव को वापस नहीं लिया गया तो झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान ओर आंदोलन और भी उग्र होगा।
 
बाघमारा से  कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट