Date: 23/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया...

9/22/2026 7:21:58 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर में वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिष्टुपुर के पी.एम. मॉल से शुरू हुई कार्रवाई बागबेड़ा, पोटका और कोवाली तक पहुंची, जहां पुलिस ने छापेमारी कर 21 सितंबर की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पी.एम. मॉल के पास दो संदिग्ध चोरी की स्कूटी के साथ घूम रहे हैं और दोबारा वाहन चोरी की फिराक में हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में चोरी की स्कूटी का खुलासा हुआ और आरोपियों की निशानदेही पर बागबेड़ा, पोटका और कोवाली में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू हुई।
इसके बाद पुलिस के हाथ लगा चोरी की गाड़ियों का बड़ा जखीरा। अलग-अलग जगहों से कुल 21 दोपहिया वाहन बरामद किए गए और गिरोह से जुड़े 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जुबली पार्क, नेचर पार्क, पी.एम. मॉल और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन चोरी करते थे। पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट और रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर इन्हें ग्रामीण इलाकों और ओडिशा के सीमावर्ती गांवों में बेच दिया जाता था।
अब पुलिस बरामद वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर की जांच कर रही है। साथ ही गिरोह के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट