Date: 15/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कतरास में थाईलैंड के 'अरुण मंदिर' का भव्य रूप ले रहा दुर्गा पूजा पंडाल; सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम....
10/15/2026 1:02:59 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara
: शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के महापर्व को लेकर कतरास कोयलांचल और आसपास के इलाकों में उत्साह अपने चरम पर है। इसी कड़ी में कतरास स्थित जीएनएम दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष 26वें वर्ष में प्रवेश करते हुए एक बेहद अनूठा और भव्य पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। इस बार कतरास में श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र थाईलैंड का प्रसिद्ध अरुण मंदिर का प्रतिरूप होगा। लगभग 55 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस विशाल पंडाल को पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंडाल की सबसे बड़ी खासियत इसकी नक्काशी है। समुद्री सीप, कौड़ी और मोतियों की बारीक कारीगरी से पूरे पंडाल को भव्य और आकर्षक रूप दिया जा रहा है, जो देखते ही बनता है। इसके अलावा प्रतिमा निर्माण चित्तरंजन के मूर्तिकार सजल पाल द्वारा मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा गढ़ी जा रही है। लाइटिंग व्यवस्था पड़ोसी जिले बोकारो की प्रसिद्ध मनीष लाइट द्वारा आकर्षक रोशनी की सजावट की जा रही है।वही साउंड बाघमारा के आरसी साउंड द्वारा ध्वनि व्यवस्था संभाली जा रही है। पिछले 25 वर्षों की तरह इस बार भी मुख्य पुजारी गौतम चक्रवर्ती विधि-विधान से पूजा संपन्न कराएंगे।
मेले में मनोरंजन के विशेष साधन समिति के अनुसार, झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा से आने वाले श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए मेले में नाव, टोरा-टोरा, विभिन्न झूले और एक विशेष 'ग्रेविटी' आकर्षण की व्यवस्था की गई है। त्योहार के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूजा को घटना मुक्त और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी छोटे-बड़े पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए गए हैं, जिनका लाइव फीड थाना स्तर पर बने कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है ताकि लगातार निगरानी रखी जा सके। पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा ने बताया कि भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 200 वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे, साथ ही चार अलग-अलग निकासी मार्ग बनाए गए हैं। पूजा समिति और पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त रूप से सभी श्रद्धालुओं को नवरात्र व दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द के साथ महापर्व मनाने की अपील की है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल से ठप हुई गतिविधियां, छह महीने से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों का धरना, डांडिया कार्यक्रम रद्द होने से छात्राओं में नाराजगी....
#
दुर्गा पूजा पर मंत्री इरफान अंसारी की पहल, महिलाओं को वस्त्र और बच्चों को ट्रॉली बांटी...
#
350 साल की आस्था राजसी परंपरा का गौरव! डुमरा राजबाड़ी की दुर्गा पूजा आज भी कायम..
#
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) प्रतिभाओं का सम्मान, 61 विद्यार्थियों को मिले 95 स्वर्ण पदक...
#
बदहाल सफाई व्यवस्था पर हंगामा, अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर उतरे विधायक और पार्षद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सलमान खान के शो Bigg Boss 20 का सेट लीक? सोशल मीडिया पर मची हलचल
#
जगरनाथ मंदिर परिसर में बन रहे लक्ष्मी मंदिर को रसिल प्रशासन ने तोड़ा, लोगो ने किया विरोध
#
बोधगया में होटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना
#
शंकोसाई चेन छिनतई कांड का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल और सोने की चेन बरामद
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन