Date: 08/11/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चोर ने तकनीक से स्कॉर्पियो तोड़ दिया ताला,झारखंड-बिहार से नेपाल तक हो रही ‘हाई-टेक’ वाहन चोर गिरोह की चर्चा
11/8/2026 4:12:10 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih
:अब चोर ताला नहीं, तकनीक तोड़ते हैं। लैपटॉप, कोडिंग सॉफ्टवेयर और इलेक्ट्रॉनिक जैमर—ये सिर्फ ऑफिस के गैजेट नहीं, बल्कि अब वाहन चोरों के नए हथियार बन चुके हैं। गिरिडीह में ऐसे ही एक ‘हाई-टेक’ गिरोह का खुलासा हुआ है, जो स्कॉर्पियो जैसी महंगी एसयूवी के डिजिटल लॉक को चंद मिनटों में पार कर उसे नेपाल की सीमा तक पहुंचाने का आरोप में है।
गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह से चोरी हुई काले रंग की स्कॉर्पियो को पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण के नारायण टोला से बरामद किया है, जो नेपाल सीमा के निकट है। घटना ने झारखंड-बिहार में सक्रिय वाहन तस्करी के नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
चोरी के बाद सीमा तक का सफर
पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह टोला कुसमाटांड़ निवासी की काले रंग की स्कॉर्पियो क्लासिक S-11 MT 7S को 2 नवंबर की देर रात घर के सामने से चोर ले गए थे। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर JH01FL-8863 था और मामले में पचंबा थाना में कांड संख्या 113/26 दर्ज किया गया।
सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरों के रूट को ट्रैक किया। जांच में सामने आया कि अपराधी पहले जमुई और फिर लखीसराय के रास्ते बिहार में दाखिल हुए, जहां से वे नेपाल सीमा की ओर बढ़ रहे थे।
नेपाल बॉर्डर पर मिली स्कॉर्पियो
एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय-2 आर.के. राणा की देखरेख में विशेष टीम गठित की गई। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के झरोखर थाना क्षेत्र के नारायण टोला पहुंची, जो नेपाल सीमा के निकट है।
छापेमारी के दौरान अपराधी गाड़ी छोड़कर सीमा की ओर भाग निकले, लेकिन पुलिस ने स्कॉर्पियो को सकुशल बरामद कर लिया। चार दिन के भीतर वाहन बरामद होने की पुष्टि अलग रिपोर्ट में भी हुई है।
लैपटॉप, कोडिंग और जैमर का खेल
पुलिस को शक है कि गिरोह आधुनिक वाहनों के सिक्योरिटी सिस्टम को बायपास करने के लिए लैपटॉप और विशेष कोडिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता है। आरोप है कि चोरी के बाद वाहन में नया लॉक लगाकर उसे स्टार्ट किया जाता है।
पुलिस के अनुसार, वारदात के समय इलेक्ट्रॉनिक जैमर का भी इस्तेमाल हो सकता है, ताकि गाड़ी का जीपीएस ट्रैकर और इमरजेंसी सायरन बाधित हो सके। हालांकि, यह तकनीकी पक्ष अभी पुलिस की जांच का हिस्सा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इसकी पूरी पुष्टि हो सकेगी।
चोरी की गाड़ी से आए थे चोर,सीसीटीवी से खुला राज
सीसीटीवी फुटेज में चोर एक सफेद टाटा नेक्सन में पहुंचे थे। जांच में खुलासा हुआ कि यह नेक्सन भी चोरी की गई थी और उसे कुछ समय पहले देवघर से चुराया गया था। यानी चोरी के लिए भी चोरी की गई गाड़ी इस्तेमाल हुई।
पुलिस को संकेत मिले हैं कि इसी तरह की चोरियां झारखंड के दुमका, हजारीबाग और बिहार के औरंगाबाद व मुजफ्फरपुर में भी हुई हैं। पुलिस का मानना है कि गिरोह S-11 जैसी महंगी गाड़ियों को चुराकर नेपाल तक पहुंचाने की तैयारी में सक्रिय है, क्योंकि वहां इन वाहनों की मांग अधिक है।
बड़ा नेटवर्क की आशंका,अब गिरफ्तारी की तैयारी
गिरिडीह में चोरी हुई स्कॉर्पियो को नेपाल सीमा के पास से बरामद करना पुलिस की बड़ी सफलता है, लेकिन असली चुनौती अभी बाकी है। जिस गिरोह के सदस्य लैपटॉप और कोडिंग से आधुनिक वाहनों के डिजिटल लॉक तोड़ने की क्षमता रखते हैं, उन्हें पकड़ना ही असली परीक्षा होगी। पुलिस की जांच अब इस बात पर टिकी है कि नेटवर्क कितना बड़ा है, कौन-कौन जिलों में इसके लिंक हैं और चोरी की गाड़ियां सीमा पार कैसे पहुंचती हैं।
जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, यह खबर सिर्फ एक बरामदगी की नहीं—बल्कि उस ‘हाई-टेक चोर गिरोह’ की खतरनाक तस्वीर है, जो ताले नहीं, तकनीक तोड़ता है।
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस को बड़ी सफलता: बंगाल से आ रही स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
#
सप्ताह से लापता 7 वर्षीय मासूम की बरामदगी को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, टायर जलाकर किया प्रदर्शन
#
पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 100 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी।
#
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई होटल और मिठाई दुकानों में एक्सपायरी
वाले
खाद्य सामग्री, छापेमारी जब्त
#
रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाले में 85 वर्षीय नरसिंह दास गिरफ्तार, 6.32 करोड़ रुपये के फर्जी भुगतान का आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गंगा में फिर आया उफान, 24 घंटे में 72 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर; सीताचरण के परिवारों ने छोड़े घर, लोगों में बड़ी चिंता....
#
बीसीसीएल कर्मियों की बल्ले-बल्ले, दुर्गापूजा से पहले खाते में आएंगे ₹1,10,250 बोनस, 31 हजार कोयला कर्मियों को मिलेगा लाभ.....
#
रेलवे मालगोदाम में 100 साल से जारी दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, केदारनाथ थीम पर बनेगा भव्य पंडाल....
#
दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब पर उत्पाद विभाग का शिकंजा 200 लीटर शराब और 12 हजार किलो जावा महुआ जब्त....
#
सड़क का हुआ शिलान्यास ,नहीं शुरू हुआ काम,.कांग्रेस ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया आरोप !