Date: 06/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाले में 85 वर्षीय नरसिंह दास गिरफ्तार, 6.32 करोड़ रुपये के फर्जी भुगतान का आरोप
11/6/2026 1:50:56 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान करोड़ों रुपये के सरकारी मुआवजा घोटाला मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 32/16 के प्राथमिकी अभियुक्त 85 वर्षीय नरसिंह दास को पुलिस ने 5 नवंबर 2026 यानी गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने जाली और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जिला भू-अर्जन कार्यालय से 6 करोड़ 32 लाख 13 हजार 585 रुपये 99 पैसे का अवैध मुआवजा प्राप्त किया। पुलिस के अनुसार, नरसिंह दास ने धनबाद मौजा संख्या 51 के खाता संख्या 121 और प्लॉट संख्या 1630 की जमीन पर अपना अधिकार जताने के लिए दलील संख्या 25560, दिनांक 21 अक्टूबर 1970 का सहारा लिया था। इसी दस्तावेज के आधार पर उन्होंने 6,32,13,585.99 रुपये का मुआवजा प्राप्त किया।जांच के दौरान जिला अवर निबंधक, धनबाद कार्यालय से प्राप्त दस्तावेजों में बड़ा खुलासा हुआ। आधिकारिक अभिलेख के अनुसार, संबंधित दलील मूल रूप से हराधन महतो एवं अन्य के नाम पर बंगला लिपि में निबंधित थी। जबकि आरोप है कि नरसिंह दास ने इसी दलील को अंग्रेजी में कूटरचित तरीके से तैयार कराकर जमीन पर अपना दावा पेश किया और सरकारी मुआवजे की राशि हासिल कर ली।
इस मामले में निगरानी थाना में 21 अप्रैल 2016 को कांड संख्या 32/16 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र, सरकारी धन के गबन और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। गिरफ्तार अभियुक्त नरसिंह दास (85 वर्ष), पिता स्वर्गीय दशरथ दास, मूल रूप से बिहार के अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। धनबाद रिंग रोड के जमीन अधिग्रहण से जुड़े इस मामले में 6.32 करोड़ रुपये के कथित फर्जी मुआवजे का मामला सरकारी राजस्व को हुए बड़े नुकसान की ओर इशारा करता है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेलवे फाटक पर गंदे पानी का कब्जा, दीपावली-छठ से पहले बढ़ी परेशानी
#
कस्टम अधिकारी हत्याकांड का आरोपी शूटर को पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर
#
इमामगंज में 5 लाख की लूट का बड़ा खुलासा, कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड; साथियों के साथ मिलकर रची थी साजिश!
#
फोन में फर्जी ऐप भेजकर उड़ाते थे पैसे, पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को दबोचा..
#
मां और भाई की चिता को बेटी ने दी आग, तेंदुनी गांव में हर आंख हुई नम...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया...
#
कतरास में थाईलैंड के 'अरुण मंदिर' का भव्य रूप ले रहा दुर्गा पूजा पंडाल; सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम....
#
शहीद कवि कैलाश के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, बड़हरा विधायक ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,कहा .....
#
एम एम दी आर संशोधन के झामुमो द्वारा आहुत प्रखण्ड कार्यालय पर धरना आयोजित,प्रखंड कार्यालय में उमड़ी सैकड़ों महिलाएं...
#
राज्य स्तरीय करमा महोत्सव का आयोजन, झारखंडी परंपरा, प्रकृति और संस्कृति में दिखे....