Date: 11/11/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हत्या के आरोप में दो जवान गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी में छिपा था राज!

11/10/2026 4:05:55 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Sahebganj : साहिबगंज।जिले में दीपावली की रात जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पोखरिया स्थित पूर्वी फाटक के समीप टेंट हाउस संचालक मुन्ना साह (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना रविवार देर रात करीब दो बजे की है। गंभीर रूप से घायल मुन्ना साह की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक बोकारो एसडीओ का अंगरक्षक पवन कुमार साह है,जबकि दूसरा पुलिस जवान देवघर विधायक के अंगरक्षक है।मृतक के पुत्र अंशु कुमार साह के आवेदन पर जिरवाबाड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल,34 जिंदा कारतूस,एक खोखा और मोबाइल फोन बरामद किया है।सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी दी।प्रारंभिक जांच में पुराने विवाद और आपसी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है।मुन्ना साह अपने पीछे पत्नी, चार बच्चों और वृद्ध मां को छोड़ गए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

कोयलांचल लाइव डेस्क