Date: 10/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उधार के पैसे नहीं मिले तो चला दी गोली, नावाडीह गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार...
11/10/2026 5:33:18 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Bokaro :
बोकारो के नावाडीह में युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी कारू महतो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक देशी मेड का लोहे का सिक्सर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने उधार में पैसे नहीं मिलने पर कुलदीप कुमार महतो को जान से मारने की नीयत से गोली मारी थी। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ बोकारो समेत अलग-अलग जिलों में कई मामले दर्ज हैं। दरअसल, 7 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7:30 से 7:45 बजे के बीच नावाडीह थाना क्षेत्र में कारू महतो ने कुलदीप कुमार महतो पर गोली चला दी थी। इस घटना में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में पीड़ित के लिखित आवेदन पर नावाडीह थाना कांड संख्या 81/2026 दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी के निर्देश पर बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान 9 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि प्राथमिकी आरोपी कारू महतो आहरडीह लंगड़ाटांड़ जंगल में हथियार के साथ किसी दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी मेड का लोहे का सिक्सर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने कुलदीप कुमार महतो पर गोली चलाने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कुलदीप से उधार में पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर उसने गोली चला दी थी। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में नावाडीह थाना कांड संख्या 82/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में एक और मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार कारू महतो का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ दुमका, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा, डुमरी, नावाडीह और बरवड्डा थाना क्षेत्रों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
बोकारो से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
24 घंटे तक डॉक्टर का इंतजार करती रही मासूम, आखिरकार अस्पताल में तोड़ा दम!
#
हत्या के आरोप में दो जवान गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी में छिपा था राज!
#
पुलिस ने किया गोली कांड का खुलासा,बोकारो एसडीओ के अंगरक्षक समेत दो जवान गिरफ्तार
#
अवैध कोयले से लदी पिकअप वैन को पुलिस ने पकड़ा, मिडिया के सवालों पर पुलिस साधी चुप्पी
#
साकची पुलिस अस्पताल पहुंचे एसएसपी, दवाओं और इलाज की व्यवस्था का लिया जायजा!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अपराध नियंत्रण और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एक्शन मोड में, चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान ,संदिग्ध गतिविधियों पर नजर ....
#
सड़क सुरक्षा के लिए परिवहन सचिव और डीटीओ ने चलाया अभियान , यमराज ने दी नियमों की सीख
#
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) प्रतिभाओं का सम्मान, 61 विद्यार्थियों को मिले 95 स्वर्ण पदक...
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
#
मुंगेर में तेज रफ्तार का कहर, घर हुआ बुरी तरह ध्वस्त