Date: 11/11/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान सेवानिवृत रेल कर्मी गंभीर रूप से घायल.....
 

11/11/2026 1:09:34 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui : जसीडीह रेलखंड के सिमुलतला में रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्ति रेल कर्मी 65 वर्षीय धीरो यादव का एक पैर कटकर धड़ से अलग हो गया, जिसे रेल पुलिस के सहयोग से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात 9:00 बजे रेल कर्मी की मौत हो गई  इसके बाद परिजन देर रात रेल कर्मी के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही सदर अस्पताल से वापस सिमुलतला लेकर चले गए। मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता धीरो यादव सेंटमैन के पद पर सिमुलतला में कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान वर्ष 2002 में ट्रेन की चपेट में आने से उनका बांया पर कटकर धड़ से अलग हो गया था। उस वक्त इलाज करवाने के बाद उनकी जान किसी तरह बची थी। और वे सेवानिवृत हो चुके थे, लेकिन फिर रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनका दाहिना पैर भी कट कर धड़ से अलग हो गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वही घटना की जानकारी रेल पुलिस को होने के बाद रेल पुलिस भी घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
 
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट |