Date: 11/11/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छठ घाट पर खाकी का स्वच्छता अभियान, हाथों में झाड़ू और कुदाल लेकर सफाई में जुटे पुलिस जवान!

11/11/2026 1:09:34 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamshedpur : जमशेदपुर लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर पोटका के हल्दीपोखर प्रसिद्ध छठ घाट पर एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। जहाँ कोवाली थाना के पुलिस के कुछ जवान खुद घाट की सफाई करते नजर आए।  हल्दीपोखर छठ घाट पर आज पुलिस के जवान सक्रिय दिखे। उन्होंने खुद हाथों में काटारी और झाड़ू लेकर घाट के आसपास उगी झाड़ियों को काटा, गंदगी हटाई और प्लास्टिक व कचरा साफ किया। स्नान घाट के आसपास बिखरे कचरे को एकत्र कर घाट को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की काफी तारीफ की। कई भक्तों ने कहा कि जब प्रशासन और पुलिस खुद आगे आकर घाट की सफाई करते हैं, तो आम लोगों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता स्वाभाविक रूप से बढ़ती है। उन्होंने कहा कि छठ जैसे पवित्र पर्व पर घाट की सफाई सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। कोवाली थाना के इन जवानों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पहल ने छठ महापर्व की तैयारियों में एक सकारात्मक मिसाल पेश की है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की इस तरह की भागीदारी से न सिर्फ घाट स्वच्छ हुए, बल्कि भक्तों में भी स्वच्छता बनाए रखने का संदेश पहुंचा। छठ पर्व की तैयारियों के बीच पुलिस की यह सक्रियता पोटका क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है।

 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट