Date: 15/11/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
इसमें अतीत का बदलाव, छठ की आस्था और प्रशासन की ग्रामीणों से नजदीकी तीनों बातें सामने आती हैं।
11/14/2026 12:46:21 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui
: जमुई जिस पेड़ के नीचे कभी जारी होते थे नक्सली फरमान, आज उसी स्थान पर साझा की छठ महापर्व की खुशियां | विश्वास, सुरक्षा और विकास की दिखी नई तस्वीर लोक आस्था के महापर्व छठ के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय के अवसर पर शुक्रवार को पूर्व नक्सल प्रभावित गुरमाहा गांव में आस्था, विश्वास और सौहार्द की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। DM, SP, DDC ने पूरी प्रशासनिक टीम के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं और ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर कद्दू, भात कर प्रसाद ग्रहण किया। उक्त जानकारी DPRO द्वारा शुक्रवार की देर शाम 6:30 बजे प्रेस रिलीज व वीडियो जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि कभी नक्सलियों के फरमान और भय के साये में रहने वाला यह गांव आज सामाजिक सौहार्द की नई मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर आत्मीयता के साथ पारंपरिक छठ प्रसाद कद्दू-भात ग्रहण किया। प्रशासनिक अधिकारियों का ग्रामीणों के साथ इस तरह पर्व मनाना आपसी विश्वास, सहज संवाद और बदलते सामाजिक परिवेश का जीवंत उदाहरण बना। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने छठ व्रतियों के बीच सूप, साड़ी एवं नारियल का वितरण किया तथा महिलाओं, छात्राओं, बच्चों एवं ग्रामीणों को महापर्व की शुभकामनाएं दीं। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक छठ गीतों की प्रस्तुति की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा स्थापित ओपन जिम का उद्घाटन किया। ग्रामीणों के विशेष अनुरोध पर उन्होंने मुसहरी टोला एवं कुमारतरी गांव का भ्रमण किया तथा कुमारतरी में विद्यालय निर्माण की मांग पर अंचल अधिकारी को तत्काल भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने गांव के छठ घाटों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्रामीणों के साथ संवाद के दौरान जिला पदाधिकारी ने शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने गांव की पहली पीढ़ी की उन बच्चियों का उल्लेख किया, जिन्होंने मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण कर शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत की है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों, विशेषकर बेटियों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने, उनकी पढ़ाई जारी रखने तथा उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके जरिए गांव के बच्चे अपने परिवार और समाज के भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं। उप विकास आयुक्त ने भी ग्रामीणों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों से बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है और इसमें ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है। मीडिया से बातचीत के दौरान जिला पदाधिकारी ने बताया कि पिछले एक वर्ष में गुरमाहा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव हुए हैं। आजादी के बाद पहली बार गांव में नल-जल की सुविधा पहुंची है। गांव की पहली पीढ़ी की बच्चियों ने मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण कर शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही गांव में बिजली के आधारभूत ढांचे का भी विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है, ताकि क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक विकास का लाभ पहुंच सके। गुरमाहा में इस आयोजन का महत्व केवल एक पर्व में प्रशासनिक सहभागिता तक सीमित नहीं है। यह उस बदलाव का प्रतीक है, जिसमें कभी नक्सली प्रभाव और भय से प्रभावित रहा क्षेत्र आज विकास, शिक्षा और सामाजिक विश्वास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। जिस स्थान पर कभी नक्सली फरमानों का प्रभाव था, वहां आज प्रशासन की उपस्थिति में लोक आस्था का पर्व मनाया जा रहा है।
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सिंह मेंशन में रागिनी सिंह ने परिवार के साथ किया खरना का अनुष्ठान, छठी मईया की आराधना में डूबा पूरा परिवार
#
सात साल से अटूट आस्था, प्रियंका सिंह ने पूरे विधि-विधान से किया खरना।
#
खरना की तैयारी पूरी, आज से छठ व्रतियों की कठिन तपस्या शुरू।
#
सूर्य नगरी देव में छठ की धूम, खरना को लेकर व्रतियों में उत्साह
#
सूर्य नगरी देव में छठ की धूम, खरना को लेकर व्रतियों में उत्साह
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
केशवपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,पुलिस जांच में जुटी
#
IIT-ISM में सीड बॉल वर्कशॉप और थंब इम्प्रेशन अभियान; पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और मिशन लाइफ का संकल्प
#
धनबाद में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर समारोह, सांसद राजाराम सिंह बोले- आर्थिक अधिकारों के जरिए देश को एकजुट करने में निभाई अहम भूमिका
#
राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....