Date: 03/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
IIT-ISM में सीड बॉल वर्कशॉप और थंब इम्प्रेशन अभियान; पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और मिशन लाइफ का संकल्प
7/2/2026 2:07:59 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में तथा संस्थान के हॉर्टिकल्चर सेक्शन के सहयोग से वन महोत्सव 2026 के तहत "स्मॉल सीड्स, बिग चेंज: नर्चरिंग द रूट्स ऑफ ग्रीन रेस्टोरेशन" विषय पर सीड बॉल मेकिंग वर्कशॉप तथा "वन थंबप्रिंट, वन लीफ, वन प्लेज, वन एक्शन, काउंटलेस इम्पैक्ट्स" थीम पर थंब इम्प्रेशन अभियान आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. सुकुमार मिश्रा, निदेशक, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद तथा श्रीमती शकुंतला मिश्रा, अध्यक्ष, दीप्ति लेडीज क्लब, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद ने किया। इस दौरान प्रो. शरत कुमार दास, उप निदेशक; प्रबोध पांडेय, रजिस्ट्रार; प्रो. आलोक सिन्हा, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग एवं समन्वयक, ईआईएसीपी सेंटर के अलावा डीन, संस्थान के अधिकारी, शिक्षक, शोधार्थी, छात्र-छात्राएं तथा दीप्ति लेडीज क्लब के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें हर व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका को प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। सीड बॉल वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों ने मिट्टी, कम्पोस्ट और देशी पौधों के बीजों की मदद से सीड बॉल तैयार किए। इस गतिविधि के माध्यम से उन्हें बीज संरक्षण, स्थानीय पौधों को बढ़ावा देने और प्राकृतिक तरीके से हरित क्षेत्र विकसित करने की जानकारी दी गई। थंब इम्प्रेशन अभियान में प्रतिभागियों ने अपने अंगूठे की छाप देकर पर्यावरण संरक्षण, सतत जीवनशैली अपनाने और प्रकृति की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। यह अभियान सामूहिक भागीदारी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक बना। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर आईआईटी (आईएसएम) धनबाद ने समाज में पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चंपाई सोरेन के पुत्री ने बुद्धि जीवी लोगो के साथ बैठक कर विचार लिया
#
सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी के बीच जुबानी जंग तेज, टकला-कछुआ बयान पर विधायक ने किया पलटवार
#
निरसा विधायक के आरोपों पर सांसद ढुलू महतो का पलटवार, अवैध खनन और कोयला कारोबार को लेकर लगाए गंभीर आरोप
#
वीर सपूत के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
#
नामांकन तिथि बढ़ाने व लॉ डीन की नियुक्ति की मांग को लेकर आइसा ने सौंपा ज्ञापन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युद्ध और कूटनीति के बीच फंसी दुनिया, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर
#
सदर अस्पताल में अब आधुनिक दंत चिकित्सा की होंगी शुरुआत,महंगे निजी इलाज से मिलेगी राहत
#
विधानसभा के गलचौर में भव्य महिला सम्मेलन, सैकड़ों महिलाओं की हुई सहभागिता
#
किसनगंज में विदेशी फंड लेने वाली 5 संस्थाओं की खिलाप जांच हुई शुरू,गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट !
#
सीएम सम्राट चौधरी ने ऐतिहासिक देवघरा के महादेव मंदिर को दी 26.31 करोड़ की बड़ी सौगात, अब होगा विकास