Date: 02/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....
10/2/2026 12:18:18 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से पुराना कोर्ट स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना यादव, प्रधान महासचिव अशोक चौधरी समेत पार्टी के दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बारी-बारी से गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सामाजिक एकता के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन और उनके विचार आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। देश की आजादी के आंदोलन में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। गांधी जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समानता पहुंचाने का संदेश दिया था।
दिनेश यादव ने कहा कि आज के समय में गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव कायम रखने के लिए उनके बताए रास्ते पर चलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाई और सभी धर्मों एवं समुदायों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पार्टी के कई नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, मामले में बिहार और झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार, धनबाद के निरसा से लूटी गई ऑटो बरामद....
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों की बैठक, शांतिपूर्ण पूजा को लेकर पुलिस और 351 समितियों में बेहतर समन्वय पर जोर...
.
#
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 मामलों के वांटेड आरोपी अनुप चक्रवर्ती कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार...
#
धनबाद रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद कमेटी पर अनियमितता के साथ पैसा गबन का आरोप, चंदे का हिसाब नहीं देने पर विवाद !.....
#
तबादले पर शिक्षक से लिपटकर रोए छात्र, भावुक कर देने वाला रहा विदाई समारोह, रोते हुए दी विदाई.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झाड़फूंक के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, ठगी किया गया आभूषण सहित टीम हुए गिरफ्तार
#
जामताड़ा अस्पताल मामले में BJP जिला अध्यक्ष समेत 8 को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत
#
रेलवे ट्रैक पर बैठा नशे में धूत युवक, सामने से गुज़री ट्रेन, वीडियो हुआ वायरल
#
मनुस्मृति पर गरमाई राजनीति ,कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक,भाजपा कार्यालय बना पुलिस छावनी,प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव समेत तीन गिरफ्तार !
#
कर्म ज्योति ने नुक्कड़ नाटक और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से दिया पर्यावरण व शिक्षा का संदेश