Date: 15/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छठव्रतियों की सेवा में जुटा श्री महाकाल संघ, सूप और फल बांटकर बांटी पर्व की खुशियां!

11/14/2026 12:46:21 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamshedpur : जमशेदपुर श्री महाकाल संघ कमेटी के द्वारा आज किताडीह में छठ व्रत धारियों के बीच निशुल्क सूप फल का वितरण किया गया।  मौके पर कांग्रेस के बरिष्ठ नेता आनंद बिहारी दुबे, कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष नोनीत मिश्रा समेत कई मुख्य लोग इस कार्यक्रम में पहुँचे और छठ करने वाले तमाम छठ वर्तियों को सूप फल का वितरण किया। जानकारी देते हुए वेद प्रकाश तिवारी और अनिल सिंह ने कहा की आज हर छठ व्रत धारी के बीच हमलोग सूप फल का वितरण कर रहे हैं, ताकि किसी भी छठ व्रत धारी को दिक्कत ना हो।

 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट