Date: 15/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जेब पर महंगाई का बोझ, दिल में छठी मैया की आस्था! कृषि बाजार में देर तक लगी रही भीड़..

11/14/2026 12:46:21 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Dhanbad : महंगाई चाहे जितनी भी बढ़ जाए, लेकिन लोक आस्था के महापर्व छठ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। छठ पूजा के दूसरे दिन यानी खरना के अवसर पर धनबाद का कृषि बाजार खरीदारों की भारी भीड़ से गुलजार रहा। सुबह से ही बाजार में लोगों की आवाजाही लगी रही और देर तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। डाला, सूप, नारियल, केला, सेब, संतरा सहित छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न फल एवं पूजन सामग्रियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, दुकानदारों और ग्राहकों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फलों और पूजन सामग्रियों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। लोग अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो महंगाई ने भले ही आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया हो, लेकिन छठी मैया के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास के आगे महंगाई भी फीकी पड़ती नजर आ रही है।

 

कोयलांचल लाइव डेस्क