Date: 15/11/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
छठ की आस्था के बीच महंगाई की मार, फल बाजार में ग्राहक परेशान और दुकानदार बेहाल!
11/14/2026 12:46:21 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मुंगेर की फल मंडियों में रौनक बढ़ गई है। छठ पूजा में चढ़ाए जाने वाले पारंपरिक और मौसमी फलों से बाजार सज चुके हैं। लेकिन इस बार महंगाई ने छठ व्रतियों का बजट बिगाड़ दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा छठ में इस्तेमाल होने वाले खास फल पनियाला की है, जो 1000 से लेकर 2000 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं सेब, अमरूद, शरीफा और अनार के दाम भी आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। बाजार में रौनक तो है, लेकिन महंगाई के कारण खरीदारी की रफ्तार फिलहाल धीमी नजर आ रही है। दरअसल, चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर मुंगेर के फल बाजारों में दूर-दराज से फल मंगाए जा रहे हैं। दुकानों पर फलों की सजावट तो देखते ही बन रही है, लेकिन कीमतें सुनकर ग्राहक खरीदारी से पहले सोचने को मजबूर हैं।।गोरखपुर से मुंगेर लाया जा रहा पनियाला इस समय 1000 से 2000 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं सेब और अमरूद 80 से 100 रुपये किलो, शरीफा 140 रुपये किलो, अनार 160 रुपये किलो और हल्दी 120 रुपये किलो बिक रही है। इसके अलावा थोक मंडी में संतरा 200 से 250 रुपये पसेरी के भाव मिल रहा है।व्यापारियों का कहना है कि फलों की कीमतों में तेजी और ग्राहकों की कमजोर खरीदारी का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है।(संतरा 200 से 250 रुपये पसेरी बिक रहा हैबाजार की पोजीशन अभी सही नहीं है। महंगाई की बहुत बड़ी मार है, जिससे हम लोगों के धंधे पर भी बहुत असर पड़ा है। वहीं खुदरा फल विक्रेताओं की मानें तो इस बार बाजार में ग्राहकों की आवाजाही तो है, लेकिन लोग जरूरत के हिसाब से ही फल खरीद रहे हैं। महंगाई के कारण छठ की खरीदारी पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है।अमरूद और सेब 100 रुपये किलो, शरीफा 140 और अनार 160 रुपये किलो बिक रहा है। बाजार बहुत मंदा चल रहा है, क्योंकि महंगाई के कारण पब्लिक के पास पैसा नहीं है।छठ पूजा में पनियाला की खास मांग को देखते हुए व्यापारी इसे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से मंगा रहे हैं। हालांकि इसकी खरीद कीमत ही इतनी अधिक है कि अलग-अलग दुकानों पर इसकी बिक्री के दाम में भी अंतर देखने को मिल रहा है। कोई इसे 1000 रुपये तो कोई 1500 से 2000 रुपये किलो तक बेच रहा है।सिंघाड़ा 60, हल्दी 120, अमरूद 80 और पनियाला 2000 रुपये किलो बिक रहा है।दुकानदारों ने बताया कि बाजार आज थोड़ा धीमा है, कल देखा जाएगा कि कैसी स्थिति रहती है।हम लोग गोरखपुर से पनियाला लाकर मुंगेर में बेच रहे हैं। 800 रुपये किलो हमारी खरीद है और 1000 रुपये किलो बेच रहे हैं। बाकी जैसा जिसका खर्च है, वह 1500 से 2000 रुपये किलो तक बेच रहा है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सिंह मेंशन में रागिनी सिंह ने परिवार के साथ किया खरना का अनुष्ठान, छठी मईया की आराधना में डूबा पूरा परिवार
#
सात साल से अटूट आस्था, प्रियंका सिंह ने पूरे विधि-विधान से किया खरना।
#
खरना की तैयारी पूरी, आज से छठ व्रतियों की कठिन तपस्या शुरू।
#
सूर्य नगरी देव में छठ की धूम, खरना को लेकर व्रतियों में उत्साह
#
सूर्य नगरी देव में छठ की धूम, खरना को लेकर व्रतियों में उत्साह
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
केशवपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,पुलिस जांच में जुटी
#
IIT-ISM में सीड बॉल वर्कशॉप और थंब इम्प्रेशन अभियान; पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और मिशन लाइफ का संकल्प
#
धनबाद में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर समारोह, सांसद राजाराम सिंह बोले- आर्थिक अधिकारों के जरिए देश को एकजुट करने में निभाई अहम भूमिका
#
राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....